Saturday, June 7, 2025
HomeUncategorizedसहानुभूति एवं कर्तव्यनिष्ठा के पालन में नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक

सहानुभूति एवं कर्तव्यनिष्ठा के पालन में नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक

हरिद्वार ( कुलभूषण )गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय कोड ऑफ कंडक्ट विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए मेजर रीति उपाध्याय ने  कहा कि सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अपने कोड ऑफ कंडक्ट का पालन करना चाहिए। जो नियम को भंग करने की कोशिश करेगा अथवा नियमों को तोड़ मरोड़कर उसके अनुसार कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्यवाही की जाती है। सरकार ने जिस कार्य के लिए जो प्रक्रिया निर्मित की है, उसी प्रक्रिया एवं नियम के अनुसार करना चाहिए। गोपनीय पत्रावली को नैतिकता के साथ उसे गोपनीय बनाए रखना सभी कर्मचारियों का कर्तव्य है। सहानुभूति एवं कर्तव्यनिष्ठा के पालन में नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक है। नैतिकता के साथ अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। अपने पद का दुरुपयोग एवं पक्षपात करना नियमों के विरुद्ध है अतः इस तरह के कार्यों को नहीं करना है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० राकेश भूटियानी ने इस अवसर कहा कि विश्वविद्यालय में यूजीसी, भारत सरकार के नियमों का पालन किया जाता है। सेवा सम्बन्धी नियम उपनियम सभी यूजीसी के अनुसार पालन करने सम्बन्धी,  जागरूकता के लिए इस कार्यक्रम आयोजन किया गया है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य वक्ता प्रो० एल०पी० पुरोहित ने कर्मचारियों को केंद्रीय सरकार के सेवा नियमों के बारे में कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया वही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सेवा नियमों के अंतर्गत कर्मचारियों को प्राप्त अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी|

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० ऊधम सिंह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना के मूल में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती के दर्शन, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं शिक्षा को रखा है। अतः हमें इसी के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रो० कर्मजीत भाटिया, डॉ० सुयश भारद्वाज, डॉ० भारत वेदालंकार, डॉ० बबलू वेदालंकार, रजनीश भारद्वाज, कुलभूषण शर्मा, हेमन्त सिंह नेगी, प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र पटवाल, रविकांत शर्मा, अंकित, ललित सिंह नेगी, डॉ० पंकज कौशिक, धर्मेन्द्र बिष्ट, नरेन्द्र मलिक, प्रकाश चन्द्र तिवारी, महेश जोशी, मदन मोहन सिंह, सुशील रौतेला, उमेश, डॉ सचिन पाठक, अमित धीमान, गौरव कुमार, अरविन्द शर्मा, विजय प्रताप सिंह, नारायण नेगी, डॉ रोशन लाल, डॉ० शिव कुमार चौहान, अजय कुमार, संजय कुमार, किशन कुमार आदि उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments