देहरादून, केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में रंगारंग आगाज हुआ । देहरादून, हरिद्वार, रायवाला एवं रूड़की के विभिन्न विद्यालयों में खेली जा रही इस संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 1600 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं । आज केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल और बॉक्सिंग स्पर्धा के विभिन्न मुकाबले खेले गए । बास्केटबॉल 14 वर्षीय बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय बीरपुर और केंद्रीय विद्यालय आईआईपी ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबॉल में केंद्रीय विद्यालय धारचूला और केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया वहीं दूसरी ओर बास्केटबॉल की 17 वर्षीय बालक वर्ग प्रतियोगिता में अब तक जो मैच खेले गए हैं उनमें केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी प्रथम पाली और केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी द्वितीय पाली अपने-अपने पूल में दो-दो मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए हैं। आज प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय बीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल अतीत हेनसन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी स्पर्धा में एक उच्च स्थान पाया जा सकता है उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए विजय होने का शुभ संदेश दिया वहीं दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त एवं खेल प्रभारी श्री सुरजीत सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया ।
55वी संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ , इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य बसंती खम्पा, उप प्राचार्य अलका तड़ियाल ,मुख्याध्यापिका आरती उनियाल , खेलकूद प्रभारी डी एम लखेड़ा, नबील अहमद, राजबीर सिंह, राकेश कैंतुरा , परितोष वैध, वैभव नोटियाल सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे , कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह रावत ने किया !




Recent Comments