हरिद्वार( कुलभूषण) : देश की जनता वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।उसे पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था व मौलिक अधिकार को बचाने व आम जनता के हितों की रक्षा करने की लड़ाई को लड़ने का काम कर सकती है।
इसी के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा विगत दिवस दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में उमड़े ऐतिहासिक जनसैलाब ने देश की जनता का कांग्रेस के प्रति समर्पण को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।
यह विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पालीवाल का दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से लौटने पर उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश की आम जनता की आवाज को उठाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों के जनसैलाब ने साबित कर दिया है की देश की जनता का वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार व उसकी जनविरोधी नीतियों से विश्वास उठ चुका है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा की सरकार को केंद्र व राज्यों से उखाड़ने का काम करने का मन बना चुकी है।डा पालीवाल ने कहा की आने वाला समय कांग्रेस का है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में जिस तरह से सड़क पर उतर कर जनता ने लोकतंत्र की आवाज को उठाने का काम किया है।वह अपने आप में ऐतिहासिक कदम है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक उठाने का काम कर रहे है। वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार के पास उनके सवालों का जवाब नहीं है। जिसके चलते वह सदन में विपक्ष का सामना करने से बचती है।
डा पालीवाल ने कहा की भाजपा जनहित के मुद्दों को छोड़कर देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर सत्ता में बना रहना चाहती है। परन्तु अब देश की जनता भाजपा की कथनी व करनी के अंतर को समझ चुकी है।अब वह भाजपा के जुमलों में आने वाली नहीं है।
कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा के नेतृत्व देश की जनता के रुख को समझ नौकरशाही को ढाल बनाकर लोकतंत्र व जनता के मूल अधिकारों का हनन करने पर उतर आई है। उसके इन इरादों को कांग्रेस व देश की जनता सफल नहीं होने देगी।





