29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप संपन्न, हुनरमंद स्केटर्स ने दिखाए जलवे

0
72

देहरादून: उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स अकादमी (URSA) के तत्वावधान में परेड ग्राउंड स्थित स्केटिंग रिंक में आयोजित दो दिवसीय 29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का रंगारंग समापन हो गया है। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और रुड़की के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों स्केटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान स्पीड स्केटिंग, इनलाइन हॉकी और मैराथन ऑन स्केट्स के रोमांचक मुकाबले हुए। इनलाइन हॉकी के जूनियर बालक वर्ग में सेंट जॉर्ज कॉलेज (मसूरी) ने प्रथम, वेल्हम बॉयज स्कूल ने द्वितीय और दून वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में वेल्हम बॉयज स्कूल ने बाजी मारी।

समापन समारोह में पहुंचे अतिथियों—सूरज शंकर धीमान और पूर्व सैन्य अधिकारी सतीश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अकादमी के निदेशक पंकज भारद्वाज ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से राज्य के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा मिलता है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here