Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowनगर आयुक्त ने ली कर अनुभाग की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित कर निरीक्षकों...

नगर आयुक्त ने ली कर अनुभाग की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित कर निरीक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून। नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा मंगलवार को कर अनुभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर वसूली की प्रगति, बकाया कर की स्थिति तथा राजस्व वृद्धि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान दो कर निरीक्षक बिना पूर्व अनुमति के चंद्रशेखर एवं सत्येंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस पर नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों निरीक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त ने बड़ी संपत्तियों पर लगाए गए कर का पुनः सत्यापन एवं परीक्षण कराने के निर्देश दिए, ताकि कर निर्धारण में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे तथा निगम को राजस्व की हानि न हो।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त ने कहा कि बकाया कर की वसूली में तेजी लाई जाए तथा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त ने कर अनुभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, कर अधीक्षक, कर निरीक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments