आपदा के पीड़ितों की सहायता हेतु आगे आई महिला एकता समिति, सादगी के साथ मनाया गया तीज कार्यक्रम

0
4

देहरादून, महिला एकता समिति रायपुर पिछले 16 वर्षों से रायपुर क्षेत्र में भव्य रूप से हरितालिका तीज मेले का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष नेपाल में आई जल-प्रलय आपदा से हुए जान-माल के भारी नुकसान को देखते हुए समिति ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तीज मेले को सादगी के साथ मनाया।
तीज कार्यक्रम के दौरान नेपाल आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक, रायपुर उमेश शर्मा काऊ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य एवं जनता उपस्थित रही।
तीज उत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने हरितालिका तीज को समृद्ध सांस्कृतिक व पारम्परिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व बताया। यह पर्व महिलाओं के समर्पण, प्रेम, आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और पम्पराओं को जीवंत रखते है। ये समाज में आपसी भाई चारे और सौहार्द को भी मजबूत करते है।
महिला एकता समिति रायपुर की अध्यक्षा विनू गुरूंग ने बताया कि इस बार तीज मेले के मुख्य आकर्षण जीत समूह नृत्य एवं गायन, तीज सुन्दरी प्रतियोगिता, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता, गोर्खाली वेशभूषा रैंप वॉक, युगल प्रतियोगिता-2026, बालक/बालिकाओं द्वारा लोक नृत्य, वृद्ध विवाहित महिला सम्मान, शिव-पार्वती नृत्य, गोर्खाली आभूषण एवं गहनों के स्टॉल तथा विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये तथा कार्यक्रम में, सभी महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में भाग लिया।
रायपुर तीज मेले में विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ राज्यमंत्री गोरखा कल्याण परिषद् उत्तराखण्ड सरकार ज्योति कोटिया, मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट, वार्ड-66 के पार्षद कपिल धर, वार्ड-65 की पार्षद विजय लक्ष्मी नेगी, आशु थापा, प्रमिला थापा, सरिता गुरूंग, श्रीमती विम्मी राणा, रेनू बोहरा, गीता थापा, अनिता बोहरा, गीता सेमवाल, कोमल गुरूंग, ज्योति थापा, रीचा गुरूंग, शीतल क्षेत्री, सीमा क्षेत्री, कर्नल विक्रम सिंह थापा, कुलदीप थापा, हरिहर पांडे, कुशल बोहरा, रणवीर सिह थापा, संजय थापा, अशोक बल्लभ शर्मा, अनुज थापा एवं दीपक वोहरा उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here