सेफ फिटनेस इनिशिएटिव-2026’, सुरक्षित फिटनेस को लेकर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

0
3

देहरादून, । एमएस गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. महेश कुड़ियाल एवं डॉ. सुमिता प्रभाकर के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग तथा फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन विभाग की ओर से जिम संचालकों, फिटनेस ट्रेनर्स और फिटनेस उत्साहियों के लिए ‘सेफ फिटनेस इनिशिएटिव-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिम में होने वाली चोटों की रोकथाम, सुरक्षित एवं वैज्ञानिक एक्सरसाइज तकनीक, ट्रेनिंग के दौरान सावधानियों तथा कमर दर्द, घुटने की समस्या और सर्वाइकल संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को सुरक्षित तरीके से प्रशिक्षण देने के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. विष्णु वाजपेयी और डॉ. अनामिका घिल्डियाल ने विशेष हेल्थ टॉक दी। विशेषज्ञों ने जिम एवं स्पोर्ट्स इंजरी से बचाव, सही एक्सरसाइज तकनीक, चोटों की समय पर पहचान तथा सुरक्षित रिहैबिलिटेशन के बारे में प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. नमन कुड़ियाल, डॉ. विष्णु वाजपेयी और डॉ. अनामिका घिल्डियाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में आयुष्मान एवं संजय पुंडीर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में एनीटाइम फिटनेस जिम, फीनिक्स प्रीमियम जिम, ओलंपियन जिम, गॉड्स जिम, रन आउट जिम, ग्लेडिएटर फिटनेस जिम, एक्सट्रीम फिटनेस जिम, प्रो अल्टीमेट जिम, , डेस्टिनी फिटनेस सहित विभिन्न जिम शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले जिम संचालकों को फेलिसिटेशन एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, फिटनेस ट्रेनर्स द्वारा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की गई। जिमों के लिए सेफ फिटनेस एंबेसडर-2026 और ट्रेनर्स के लिए सेफ ट्रेनिंग चैंपियन-2026’ की पहल के माध्यम से सुरक्षित फिटनेस को प्रोत्साहित किया गया।

इंटीग्रेटेड न्यूरो-ऑर्थो रिहैबिलिटेशन सेंटर की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान एमएस गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के Integrated Neuro-Ortho Rehabilitation Centre की सेवाओं एवं विशेषज्ञ टीम के बारे में भी जानकारी दी गई। सेंटर में ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन, ट्रॉमा एवं फ्रैक्चर मैनेजमेंट तथा इंटीग्रेटेड एवं कोऑर्डिनेटेड केयर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

सेंटर की विशेषज्ञ टीम में डॉ. महेश कुड़ियाल (न्यूरोसर्जन), डॉ. नमन कुड़ियाल (न्यूरोसर्जन), डॉ. विष्णु वाजपेयी (ऑर्थोपेडिक, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ) तथा डॉ. अनामिका घिल्डियाल (फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ) शामिल हैं।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि फिटनेस के साथ सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सही तकनीक, उचित ट्रेनिंग और चोटों की समय पर पहचान से फिटनेस से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। जिम संचालकों, फिटनेस ट्रेनर्स और चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय से लोगों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक फिटनेस प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

एमएस गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इस पहल का उद्देश्य फिटनेस इंडस्ट्री और चिकित्सा क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत करते हुए ‘सेफ फिटनेस’ की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here