विभाग व विभागीय ठेकेदार सड़कों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार- सूरज नेगी

0
2

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली सड़कों का हाल बुरा है वंही राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों की बदहाल स्थिति के बाबजूद को अपनी पीठ थपथपाने में जुटी है।

आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एजेंसियां विकास कार्यों को गति देने में फेल साबित हो रही है। जिसका जीता जागत उदाहरण जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड उखीमठ की घूतू, नागराज, सल्या तुलंगा मोटर मार्ग उदाहरण के तौर पर है। जो ग्रामीणों के लिए लम्बे समय से मुसीबतों का सबब बना हुआ है।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि लगभग 7 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के अपग्रेडेशन के लिए शासन द्वारा 2024 में 7 करोड़ 5 लाख स्वीकृत कर प्रधानमंत्री सड़क योजना सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग द्वारा आरबी ग्रुप डेवलप एंड बिल्डर्स कंपनी के माध्यम से कार्य शुरू करवाया गया था जिसको जनवरी 2025 में पूर्ण होकर सड़क से जुड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र के आगमन की सुविधा के लिए सुचारु किया जाना था। लेकिन आज वर्ष 2026 सितंबर यानी कार्य पूर्ण हो किए जाने से डेढ़ साल का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी सड़क की द दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है।

श्री नेगी ने बताया कि निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति व खराब गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रीय जनता द्वारा ऊखीमठ के उपजाधिकारी को फरवरी 2026 में शिकायत भी की गई थी। वहीं विभाग के अधीक्षण अभियंता वह रुद्रप्रयाग पीएम जी एस वाई के अधिशासी अभियंता द्वारा निर्माण कार्य कर रही फॉर्म को सिर्फ चेतावनी पत्र देखकर रहस्यअदायगी की गई। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही कारण आज भी उक्त मोटर मार्ग पर 50% तक का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही निर्माण कार्य मे बहुत ज्यादा देर करने वाली फ़र्म को दंडित किया गया। आखिर ऐसे में किस प्रकार से सरकारी योजनाओं को धरातल पर समयबद तरीके से उतर जाएगा। श्री नेगी ने बताया कि विभाग द्वारा निर्माण कार्य कर रही फर्म के विरुद्ध अभी तक पत्राचार के अलावा कोई कदम नहीं उठाया गया है। जो विभाग के साथ उन अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जिनकी अनदेखी के कारण आज भी मोटरमार्ग का निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here