अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज इतिहास रचा जा चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को चारों खाने चित कर दिया। 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में भी तिरंगा पूरी दुनिया में लहरा रहा है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया।



Recent Comments