जिला बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष बने भरत सिंह रावत

0
121

गोपेश्वर (सुनील नाथन बिष्ट), जिला चमोली बार एसोसिएशन गोपेश्वर में भरत सिंह रावत चौथी ने बार अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ लेने वालों में नवनियुक्त उपाध्याय रैजा चौधरी सचिव मनवर सिंह सजवाण,सह सचिव चन्द्र शेखर नेगी,कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह बिष्ट व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक लकपत सिंह बुटोला थे। बार ऐसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कहा कि बार ऐसोसिएशन की हर समस्या का समाधान सभी साथियों के साथ मिलकर किया जायेगा।
वहीं मुख्य अतिथि विधायक लकपत सिंह बुटोला ने तीन लाख रूपये बार ऐसोसिएशन भवन के मरम्मत कार्य के लिए घोषणा की की। जबकि पहले भी ग्यारह लाख रुपये विधायक बार ऐसोसिएशन को दे चुके हैं। शपथ समारोह में सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे