देहरादून, जनपद के वसंत विहार थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने की खबर है, मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल की किशोरी को आधी रात को आरोपी अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता राजमिस्त्री हैं, जबकि आरोपित मजदूरी करते हैं।
मामले की जांच कर रहीं दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि वसंत विहार क्षेत्र में बिहार का एक परिवार दो मंजिला मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान के भूतल के कमरे में विक्रम और उसका एक दोस्त भी रहते हैं। किशोरी के स्वजन का आरोप है कि दोनों आरोपित युवक पहले से किशोरी को गलत नजरों से देखते थे। बीते 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी शौचालय गई थी।
इसी दौरान दोनों आरोपित, किशोरी को अपने कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। उक्त मकान में एक खाली भी कमरा था। जहां दोनों आरोपित किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब स्वजन ने किशोरी को ढूंढा तो वह मकान के खाली कमरे में मिली। इस पर किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
अगर ऐसा होता है तो…मुख्तार, शाही और लल्लू समेत ये 45 विधायक नहीं लड़ सकेंगे 2022 का UP चुनाव
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 45 मौजूदा विधायकों के चुनाव लड़ने पर संशय है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ए़डीआर) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि मौजूदा 45 विधायकों पर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं. आरपी अधिनियम (रिप्रेजेन्टेशन ऑफ पीपुल एक्ट/लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम) 1951 की धारा 8(1), (2) और (3) के तहत सूचीबद्ध अपराधों में ये आरोप तय हुए हैं. इन मामलों में न्यूनतम छह महीने की सजा होने पर ये सभी विधायक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
BJP के सबसे ज्यादा 32 विधायक
एडीआर ने यह रिपोर्ट पहली बार जारी की है. इस लिस्ट में बीजेपी के सबसे ज्यादा 32, सपा के 5, बसपा और अपना दल के 3-3 और कांग्रेस के साथ अन्य दलों के 1-1 विधायक शामिल हैं. मड़िहान विधानसभा से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह, मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी, धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राना के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का नाम भी इस सूची में है. एमपी एमएलए कोर्ट में जिन 45 विधायकों पर आरोप तय हुए हैं उन पर हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट, अपहरण, महिलाओं के ऊपर अत्याचार, रिश्वत, अनुचित प्रभाव, धर्म, नस्ल, भाषा, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शुत्रता को बढ़ावा देने जैसे अपराध शामिल हैं.
सजा हुई तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
इसके अलावा भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग, उत्पादन, विनिर्माण, खेती, कब्जा, बिक्री, खरीद, परिवहन, भंडारण और किसी भी नशीली दवा के सेवन से संबंधित अपराध जमाखोरी और मुनाफाखोरी से संबंधित अपराध, भोजन और दवाओं में मिलावट, दहेज आदि से संबंधित अपराध भी शामिल हैं. इन अपरोधों में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद कम से कम 2 साल के कारावास की सजा भी शामिल है. सजायाफ्ता होने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने का नियम पहले से मौजूद है. रमा शंकर सिंह पर 27 साल, मुख्तार असांरी पर 26 साल, अशोक राना पर 25 साल, संजीव राजा पर 24 साल, कारिंदा सिंह पर 23 साल से मुकदमें चल रहे हैं. लेकिन आरोप तय नहीं हो पाए.
इन विधायकों पर जेल जाने का है खतरा
श्रीराम- मोहम्मदाबाद गोहना- भाजपा
आनंद- बलिया- भाजपा
सुशील सिंह- सैयदरजा- भाजपा
रवीन्द्र जायसवाल- वाराणसी उत्तरी- भाजपा
भूपेश कुमार- राबर्ट्सगंज- भाजपा
सुरेन्द्र मैथानी- गोविंदनगर- भाजपा
असलम अली- धोलना- बसपा
मो. असलम- भिनगा- बसपा
रमा शंकर सिंह- मड़िहान- भाजपा
मुख्तार अंसारी- मऊ- बसपा
अशोक कुमार राणा- धामपुर- भाजपा
सूर्य प्रताप शाही- पथरदेवा- भाजपा
संजीव राजा- अलीगढ़- भाजपा
कारिंदा सिंह- गोवर्धन- भाजपा
राज कुमार पाल- प्रतापगढ़- अपना दल
सुरेश्वर सिंह- महसी- भाजपा
मो. रिजवान- कुंदरकी- सपा
(उपरोक्त विधायकों पर तीनों धाराओं में आरोप तय, 20 से अधिक मामले)
अमर सिंह- शोहरतगढ़- अपना दल
हरिराम- दुद्धी- अपना दल
उमेश मलिक- बुढ़ाना- भाजपा
सत्यवीर त्यागी- मेरठ- किठोर
मनीष असीजा- फिरोजाबाद- भाजपा
नंद किशोर गुर्जर- लोनी- भाजपा
देवेन्द्र सिंह- कासगंज- भाजपा
वीरेन्द्र- एटा- भाजपा
विक्रम सिंह- खतौली- भाजपा
धर्मेन्द्र कुमार सिंह शाक्य- शेखुपुर- भाजपा
राजेश मिश्र- बिथरी चैनपुर- भाजपा
बाबू राम- पूरनपुर- भाजपा
मनोहर लाल- मेहरौनी- भाजपा
बृजभूषण- चरखारी- भाजपा
राजकरन- नरैनी- बांदा
अभय कुमार- रानीगंज- भाजपा
राकेश कुमार- मेंहदावल- भाजपा
संजय प्रताप जायसवाल- रुधौली- भाजपा
राम चंद्र यादव- रुदौली- भाजपा
गोरखनाथ- मिल्कीपुर- भाजपा
इंद्र प्रताप- गोसाईगंज- भाजपा
अजय प्रताप- कर्नलगंज- भाजपा (साभार ज़ी मीडिया)
ओमीक्रॉन अलर्ट : ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट
देहरादून। देशभर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट पर है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने सभी जिलाधिकारियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। वहीं, गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी मुख्य सचिव ने कही है.देशभर में ओमीक्रोन के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए जनपदों के सभी सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडी, शॉपिंग मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गाइडलाइन का पालन करते हुए समाजिक दूरी, मास्क पहनना और हाथों को सैनिटाइज करने आदि का पालन किया जाएगा। गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से बचाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा.सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थल और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्ति को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 6 फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना गैरकानूनी होगा। जिसके लिए निर्धारित जुर्माने के साथ दंड का प्रावधान होगा.सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।
पढ़ें- घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्जइसके साथ ही 65 साल से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं और 10 साल से कम आयु के बच्चों को आवश्यक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ही घर से बाहर जाने की सलाह दी गई है। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि देश के कई राज्यों में ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी संक्रमण दर भी ज्यादा है। इसलिए प्रदेश के सभी डीएम अपने अधीन सार्वजनिक जगहों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाये। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेशवासियों से ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर कोविड प्रोटोकॉल फोलो करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरतकर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थल, बाजार, बस स्टैंड, मंडी, शापिंग माल व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहने, हाथों को सैनिटाइज करें। साथ ही सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
उत्तराखंड में कोरोना के 13 नए केस
देहरादून। उत्तराखंड में 26 दिसंबर यानी रविवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 231 पहुंच गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,44,779 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,30,938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 95.99% है। उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,416 पहुंच गया । ऐसे में डेथ रेट 2.15% है।
रविवार को देहरादून में 6, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 1 और उधम सिंह नगर में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि, पिछले 24 घंटे में अन्य जिलों में कोई नया केस सामने नहीं आया है।
प्रदेश में रविवार को 24,950 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। वहीं, 45+ वालों की बात करें तो उत्तराखंड में अभी तक कुल 23,48,561 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 18+ वालों की बात करें तो कुल 35,15,090 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं.
विधायक ने किया बुढ़ना से धान्यौं सड़क का शिलान्यास
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत बुढ़ना के राइंका बुढ़ना से नगेला भेंट, एकलिंग, घुरवाण गांव होते हुए धान्यौं तक 5 किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर 145.42 लाख रुपये लागत से स्वीकृत उक्त सड़क मार्ग का शिलान्यास करते हुए विधायक भरत सिह चौधरी ने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण होने से जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार की काल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री आचार्य पं.शिव प्रसाद ममगांई, जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जखोली मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिह रावत, बुढना की प्रधान आरती नैथानी, विधायक प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पवांर, प्रधान संजय राणा, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र नैथानी, क्षेपंस रचना कण्डवाल, त्यूंखर-लुठियाग के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन सिह मैहरा, सैन सिह मैहरा, सुरबीर सिंह रावत सहित सैकड़ों लौग मौजूद थे।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने किया संघर्षशील ताकतों की एकता का आह्वान
बागेश्वर, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्य की संघर्षशील ताकतों से एक साथ आने का आह्वान किया।
यहां बागेश्वर में आयोजित एक जनसभा में उपपा नेताओं ने कहा कि 21 वर्षों के उत्तराखंड में उत्तराखंड राज्य की मूल अवधारणा खंडित हुई है।जिसके लिए कांग्रेस भाजपा और इनके साथ राजनीतिक सरोकार रखने वाली पार्टियां ज़िम्मेदार हैं।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि जिन्होंने स्वयं ही उत्तराखंड की ज़मीन पूंजीपतियों और माफियाओं को बेची वो आज चुनाव के समय राज्य में भू कानून की बात कर रहे हैं। जनता को समझना होगा कि काले धन के माध्यम से चुनाव प्रचार में शराब बांटकर राजनीति करने वाले दल राज्य की जनता का भला नहीं कर सकते |
उपपा अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंडी सोच रखने वाले तमाम लोगों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंडी सोच के लोगों का पार्टी में स्वागत करेगी।
इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे व दीपांशु पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
डाक्टर ने की अभद्रता : पूर्व विधायक ने कड़ाके की ठंड में रात डेढ़ बजे तक अस्पताल में दिया धरना
बागेश्वर, कुमाऊँ मंडल के कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डाक्टर पर पूर्व विधायक के साथ अभ्रदता करने का आरोप है। पूर्व विधायक ने बीते शनिवार की रात डेढ़ बजे तक अस्पताल पर धरना दिया। सीएमओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। स्थानीय लोग एक घायल को लेकर अस्पताल गए थे। वहां डाक्टर नदारद मिले। डाक्टर पर तीमारदारों के साभ भी अभ्रदता का आरोप है।
शनिवार की शाम वह लगभग छह बजे घायल जीवन धपोला के उपचार के लिए तीमारदार अस्पताल गए थे। जीवन की बाइक रपट गई थी और वह चोटिल हो गए थे। उनके साथ में अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में डाक्टर नहीं थे। तीमारदरों ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को फोन किया। बताया कि घायल की हालत खराब हो रही है। उसे उपचार नहीं मिल रहा है। वहां डाक्टर नहीं हैं। जिस पर विधायक फर्स्वाण अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने प्रभारी चिकत्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया को फोन किया। उन्होंने बताया कि इमजरेंजसी में डा. अभिषेक अनिजा तैनात हैं। उनकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन वह काफी देर तक अस्पताल नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक के आने के बाद डा. अनिजा भी वहां पहुंच गए। पूर्व विधायक का आरोप है कि डाक्टर ने उनसे अभद्रता की। यहां तक कि उन्हें अपमानित कर अस्पताल से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। इससे नाराज पूर्व विधायक अन्य लोगों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए |
उन्होंने सीएमओ को फोन पर घटना की जानकारी दी। सीएमओ ने डाक्टर को अन्यत्र भेजने की बात पर वह माने। पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी ने कहा कि डाक्टर सेवाभाव से यहां आते हैं। लेकिन उनका रवैया आम जनता के लिए ठीक नहीं रहता है। वह यहां से जाना चाहते हैं। जिसके कारण आए दिन तीमारदारों और रोगियों से अभद्रता पर उतर आते हैं। उन्होंने ऐसे डाक्टर को सबसे सुदूरवर्ती अस्पताल बदियाकोट भेजने की मांग की है, डा. अभिषेक अनिज़ा का कहना है कि मैं इमरजेंसी में नहीं था, उस समय मैं टायलेट गया था। 10-12 लोग कमरे में वीडियो बना रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से मुझे ये ठीक नहीं लगा। कमरे में आते ही मेरे साथ धक्का मुक़्क़ी हुई,। मेरे साथ भी बत्तमीजी हुई है, मैं निर्दोष हूं। सीएमओ, बागेश्वर डा. सुनीता टम्टा का कहना है कि प्रकरण मेरे संज्ञान में है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। डा. अनिजा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा से दूसरी जगह तबादला किया जाएगा।
मसूरी में परिवार के साथ पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, कैम्पटी फाल में मनाई पिकनिक
मसूरी, उत्तराखंड़ की सुन्दर वादियां बॉलीवुड को भाने लगी हैं चाहे फिल्म की शूटिंग हो या सैरसपाटा, इसी खूबसूरती की कायल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ-इन दिनों मसूरी की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रही हैं | शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ मसूरी के समीप सिया-केम्पटी गांव स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में रूकी हुई हैं | जानकारी के अनुसार शिल्पा करीब एक सप्ताह तक मसूरी में ठहरेंगी | ऐसे में वो नए साल का जश्न भी मसूरी में ही मनाएंगी. शनिवार को शिल्पा परिवार के साथ हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट पहुंचीं और वहां से पैदल कैम्पटी फाल के पुल व सड़क के ऊपरी हिस्से में बने तालाब गई जहां उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाई |
इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी. सुबह शिल्पा शेट्टी ने जेडब्ल्यू मैरिएट होटल की बालकनी में मौसम का खूब आनंद लिया, जिसका वीडियो उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया. शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं. साल के अंत के दौरान, मशहूर हस्तियां आमतौर पर नए साल का जश्न मनाने के लिए भारत से बाहर जाती हैं, लेकिन पिछले साल दुनिया में आए कोरोना वायरस के कारण, वो या तो घर के अंदर रहने या देश के भीतर यात्रा करने का विकल्प को चुन रहे हैं.वर्तमान में देश में ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं. इसी के चलते शिल्पा नए साल का जश्न भीड़-भाड़ से दूर मसूरी में मना रही हैं |
उमेश शर्मा मेमोरियल बेसबॉल प्रतियोगिता : फाइनल में स्टार क्लब ने दून स्ट्राइकर को हराया
देहरादून, प्रथम उमेश शर्मा मेमोरियल बेसबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में स्टार क्लब ने दून स्ट्राइकर को 5 – 3 के स्कोर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया |
परेड ग्राउंड खेल परिसर में आज खेले गये फाइनल मुकाबले में स्टार क्लब ने बेटिंग करते हुए तीन इनिंग में 5 रन बनाए, टीम की ओर से अभिषेक कंडारी ने दो रन, शुभम, नंदकिशोर एवं अर्पित ने एक एक रन बनाए , दूसरी ओर दून स्ट्राइकर मात्र 3 रन पर ही सिमट गई, टीम की ओर से सुखविंदर , अनिल एवं गुनप्रीत ने रन बनाये |
विजेता उपविजेता टीमों को कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना द्वारा पुरुष्कार प्रदान किये गये | प्रतियोगिता का बेस्ट पिचर नंद किशोर , बेस्ट कैचर अर्जुन महाजन, प्लेयर आफ द टूर्नामेंट तुषार पाल को दिया गया | इस अवसर पर आयोजक सचिव हिमांशु नेगी , प्रीतम तोमर , रविन्द्र पाल मेहता , सीमा शर्मा, भानु शर्मा , जिला बेसबॉल सचिव डी. एम. लखेड़ा , बृजेन्द्र राणा, पूजा चमोली आदि मौजूद थे |
गढ़वाल के सात जिलों की सभी विधानसभाओं की बैठक : जेपी नड्डा ने दिया कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीता, चुनाव जीता मूल मंत्र’
देहरादून, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजधानी में गढ़वाल मण्डल की सभी 41 विधानसभाओं के भाजपा प्रभारियों, विस्तारकों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों से चुनाव की दृष्टि से 28 बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए, “बूथ जीता, चुनाव जीता” मूल मंत्र दिया।
उत्तराखंड भाजपा ने आज गढ़वाल मण्डल के 7 जिलों की सभी विधानसभाओ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में किया। देहारादून के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक के पहले सत्र में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जनपदों व दूसरे सत्र में देहरादून, हरिद्वार जनपद के विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों व हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से आए 200 प्रवासी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
चुनाव की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ जीता, चुनाव जीता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि किस तरह हमे बूथ स्तर पर मतदाताओं के बीच कार्य करना है किस तरह जनसंपर्क अभियान के माध्यम से वोटर तक भाजपा सरकार की कार्ययोजना पहुंचाकर उसे चुनाव के लिए बूथ तक ले जाना है।
वहीं श्री नड्डा ने अगस्त से आरंभ विस्तारक योजना के तहत संबन्धित विधानसभाओं में नियुक्त विस्तारकों व प्रभारियों से क्षेत्रवार कार्य संपादित करने में आने वाली समस्याओं व उनके सुझावों को भी सुना। उन्होने चुनावों के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को दूरस्थ करते हुए जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होने अपने अनुभवों को उपस्थित पदाधिकारियों से साझा करते हुए पिन पॉइंट निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है बस हमे मतदाता तक पार्टी द्धारा तय रणनीति के तहत अपने संदेश को पहुंचाना है और उसे पोलिंग स्टेशन तक ले जाना है। जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बनाया हुआ है बस हमें भी अपनी कोशिशों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोडनी है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, चुनाव प्रदेश सहप्रभारी श्रीमति लॉकेट मुखर्जी, आर पी सिंह, संघटन महामंत्री अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत चुनाव की दृष्टि से अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुँचे दून, टटोलेंगे नब्ज, चुनावी तैयारी और विधायकों की स्थिति की लेंगे जानकारी
देहरादून, उत्तराखंड़ में आजकल विधानसभा चुनाव की राजनैतिक बिसात बिछ चुकी है, दोनों बड़े दल कांग्रेस और भाजपा में सत्ता कब्जाने की जबरदस्त तैयारी चल रही है, एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को देहरादून पहुंचे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की मन की बात सुनने के बाद मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों पर भाजपा का दमखम परखेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की तैयारी पूरी कर ली गई है। नड्डा राजपुर रोड स्थित एक होटल में बैठकें शुरू करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा एक-एक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की चुनावी तैयारी और विधायक की स्थिति की जानकारी लेंगे। मैराथन बैठक में पार्टी ने गढ़वाल मंडल की 41 सीटों पर तैनात सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों और विस्तारकों के अलावा प्रवासी कार्यकर्ताओं को बुलाया है। जिलाध्यक्षों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। हर विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक व जिलाध्यक्ष की टीम के साथ नड्डा बैठेंगे और उनसे जमीनी रिपोर्ट लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा के पास राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों का फीड बैक है। यह फीड बैक पार्टी ने विभिन्न सर्वे रिपोर्ट और सांगठनिक नेटवर्क से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तैयार किया है। चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास अपना फीडबैक है, लिहाजा स्थानीय भाजपाई उन्हें बरगला नहीं सकेंगे। नड्डा पिछले तीन महीनों के दौरान तैनात की गई टीम से अपने फीड बैक का मिलान करेंगे और उस आधार पर नई चुनावी रणनीति के टिप्स देंगे।
नड्डा विधानसभा क्षेत्र वार पार्टी की तैयारियों की परख करेंगे। उनकी पहली कसौटी विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे होंगे। दूसरी कसौटी केंद्र व राज्य सरकार के फैसलों व नीतियों के प्रभाव होगा। विधानसभा में सांगठनिक नेटवर्क, टिकट के दावेदार, विधायकों के खिलाफ सत्ता रोधी रुझान, विपक्षी दलों का मजबूती, पार्टी की कमजोरियां, इन सभी कसौटियों पर नड्डा पार्टी का दमखम तोलेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गढ़वाल मंडल की सभी 41 सीटों की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फीड बैक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन और पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में नड्डा विधानसभा वार प्राप्त हुए फीडबैक के आधार पर पार्टी के प्रांतीय शीर्ष नेतृत्व को दिशा-निर्देश देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफा प्रकरण को लेकर पार्टी से रिपोर्ट ले सकते हैं। उनके दौरे से ठीक पहले हरक सिंह रावत की नाराजगी और इस्तीफे की चर्चा ने सियासत गरमा रखी है। भाजपा में भी इसे लेकर खासी बेचैनी है। नड्डा इस प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं को लेकर पार्टी नेताओं से जानकारी ले सकते हैं।
मंत्रियों व वरिष्ठ विधायकों के टिकटों पर भी हो सकती है बात
हालांकि प्रदेश संगठन नड्डा की बैठक में केवल चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की बात कह रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें टिकट के दावेदारों और मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों के टिकटों पर भी बातचीत हो सकती है। सभी जिलाध्यक्षों के पास विधानसभा सीटों से टिकट की दावेदारी के आवेदन पहुंचे हैं। नड्डा इन आवेदनों के आधार पर जिलाध्यक्षों से मजबूत दावेदारों के नामों की सूची ले सकते हैं।
भाजपा की विजय संकल्प रानीखेत पहुँची : मोदी की अगुआई में देश की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं : अजय भट्ट
रानीखेत, राज्य में विधानसभा की पूरी तैयारी में जुटी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा मरचूला से विभिन्न पड़ावों से हो कर सायं रानीखेत पहुंची। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट के संभावित दावेदारों ने समर्थकों के साथ शक्तिप्रदर्शन किया।
मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार ने सात वर्ष के कार्यकाल में जो काम किए हैं, वह 60 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार न कर सकी। मोदी की अगुआई में देश की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता इसी एकजुटता व उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जुटें। उन्होंने भारतीय सेना और जांबाजों को नमन् करते हुए कहा कि मोदी की अगुआई में भारत ने विश्व में मजबूत राष्ट्र की पहचान कायम की है।
विजय संकल्प यात्रा रविवार को मरचूला, भतरौजखान से ताड़ीखेत फिर शाम को रानीखेत पहुंची। जय जवान जय किसान द्वार के बाद यात्रा का विजय चौक पहुंची। मुख्य जनसभा रानीखेत के केमू स्टेशन में शुरू होने जा रही है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी, इस जोश का उपयोग उसे प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए करना है।
डॉ. राधेश्याम बिजल्वाण ‘रवॉल्टा’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘ये वक्त की पुकार है’ का सीएम ने किया विमोचन
देहरादून, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. राधेश्याम बिजल्वाण ‘रवॉल्टा’
द्वारा लिखित पुस्तक ‘ये वक्त की पुकार है’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। सूचना क्रान्ति के वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी को अपनी परम्परा एवं लोक संस्कृति के प्रति जागरूक करने की भी आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को वर्तमान समय मे बढ़ रही भौतिकवादी प्रवृत्ति के प्रति सजग करने के साथ ही देश के प्रति श्रद्धा व त्याग की भावना को विकसित कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोयें रखने में यह पुस्तक निश्चित रूप से मददगार होगी।
मुख्यमंत्री ने डॉ.राधेश्याम बिजल्वाण ‘ रवॉल्टा’ के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके द्वारा लिखित पुस्तक समाज में नव चेतना के प्रसार के साथ ही सकारात्मक सोच को विकसित करने में भी सफल होगी। पुस्तक के लेखक डॉ.राधेश्याम बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे, सांसद नरेश बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हम उत्तराखंड के लोगों को 300 यूनिट बिजली प्रत्येक महीना मुफ्त देंगे: अतिशी सिंह
देहरादून, आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा आज गढ़ी कैंट डाकरा में ’सशक्त महिला समृद्धि उत्तराखंड -मातृशक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक अतिशी सिंह मौजूद रही।
अतिशी सिंह कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे घरों में महिलाएं 24 घंटे काम करती है वह भी बिना रुके- बिना थके परंतु उत्तराखंड के महिलाओं को आज भी उनका हक्क नहीं मिला है। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन को याद करते हुए कहां उत्तराखंड की माताएं एवं बहनों के त्याग एवं बलिदान को हम यूं ही जाने नहीं देंगे, हम एक सशक्त उत्तराखंड का निर्माण जरूर करेंगे। उन्होंन कहा प्रदेश की महिलाओं पर महंगाई की मार अब चारों तरफ से बढ़ती जा रही है, यह सब उत्तराखंड के लोग देख ही रहे है। घर के राशन कितने महंगे हो गए हैं, बिजली के बिल कितना महंगा हो गया है, स्कूल के फीस भी बहुत अधिक है एवं सरकारी स्कूल में उस तरह की व्यवस्था भी मौजूद नहीं है जहां पर लोग अपने बच्चों को उचित शिक्षा दे सकें।
अतिशी सिंह अपने संबोधन में कहा कि हम दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे एवं स्कूलों में भी उचित व्यवस्था करेंगे। हम उत्तराखंड के लोगों के लिए 300 यूनिट बिजली प्रत्येक महीना मुफ्त देंगे एवं यह बिजली 24 घंटे उत्तराखंड के प्रत्येक गांव और घरों में दी जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने उत्तराखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हमारे उत्तराखंड की महिलाएं अपने घर के जेवर और अन्य सामान गिरवी रख कर अपने परिवार के सदस्यों का इलाज कराते हैं। उत्तराखंड में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तराखंड की तमाम समस्याओं का निवारण हो सकता है एवं हम दिल्ली के तर्ज पर प्रदेश के सभी शहरों और गांवों -कस्बों में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना करेंगे एवं देश का सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं हम उत्तराखंड में उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल की सरकार बनती है तो उत्तराखंड के प्रत्येक 18 वर्ष से ऊपर के महिलाओं को हर महीने ₹1000 रूप्ये आम आदमी पार्टी के सरकार कि ओर से दिया जाएगा जिससे कि महिलाओं को उनके घर के खर्चों में मदद मिले।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कविता क्षेत्री, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, सीमा शाही, यामिनी आले, निशा कार्की, दुर्गा थापा, पूजा, रूबी खान, के साथ-साथ जिला महासचिव देहरादून पुर्वा संजय क्षेत्री ,गौरव उनियाल, नवीन क्षेत्री, महेश बोहरा, राजेश कुमार, रवि कार्की ,कुमार नीलू कमल थापा, चित्र बहादुर, दिल बहादुर, बिनोद थापा, कार्तिक थापा, आलम खान एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।