Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowडाक्टर ने की अभद्रता : पूर्व विधायक ने कड़ाके की ठंड में...

डाक्टर ने की अभद्रता : पूर्व विधायक ने कड़ाके की ठंड में रात डेढ़ बजे तक अस्पताल में दिया धरना

बागेश्वर, कुमाऊँ मंडल के कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डाक्टर पर पूर्व विधायक के साथ अभ्रदता करने का आरोप है। पूर्व विधायक ने बीते शनिवार की रात डेढ़ बजे तक अस्पताल पर धरना दिया। सीएमओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। स्थानीय लोग एक घायल को लेकर अस्पताल गए थे। वहां डाक्टर नदारद मिले। डाक्टर पर तीमारदारों के साभ भी अभ्रदता का आरोप है।

शनिवार की शाम वह लगभग छह बजे घायल जीवन धपोला के उपचार के लिए तीमारदार अस्पताल गए थे। जीवन की बाइक रपट गई थी और वह चोटिल हो गए थे। उनके साथ में अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में डाक्टर नहीं थे। तीमारदरों ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को फोन किया। बताया कि घायल की हालत खराब हो रही है। उसे उपचार नहीं मिल रहा है। वहां डाक्टर नहीं हैं। जिस पर विधायक फर्स्वाण अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने प्रभारी चिकत्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया को फोन किया। उन्होंने बताया कि इमजरेंजसी में डा. अभिषेक अनिजा तैनात हैं। उनकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन वह काफी देर तक अस्पताल नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक के आने के बाद डा. अनिजा भी वहां पहुंच गए। पूर्व विधायक का आरोप है कि डाक्टर ने उनसे अभद्रता की। यहां तक कि उन्हें अपमानित कर अस्पताल से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। इससे नाराज पूर्व विधायक अन्य लोगों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए |

उन्होंने सीएमओ को फोन पर घटना की जानकारी दी। सीएमओ ने डाक्टर को अन्यत्र भेजने की बात पर वह माने। पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी ने कहा कि डाक्टर सेवाभाव से यहां आते हैं। लेकिन उनका रवैया आम जनता के लिए ठीक नहीं रहता है। वह यहां से जाना चाहते हैं। जिसके कारण आए दिन तीमारदारों और रोगियों से अभद्रता पर उतर आते हैं। उन्होंने ऐसे डाक्टर को सबसे सुदूरवर्ती अस्पताल बदियाकोट भेजने की मांग की है, डा. अभिषेक अनिज़ा का कहना है कि मैं इमरजेंसी में नहीं था, उस समय मैं टायलेट गया था। 10-12 लोग कमरे में वीडियो बना रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से मुझे ये ठीक नहीं लगा। कमरे में आते ही मेरे साथ धक्का मुक़्क़ी हुई,। मेरे साथ भी बत्तमीजी हुई है, मैं निर्दोष हूं। सीएमओ, बागेश्वर डा. सुनीता टम्टा का कहना है कि प्रकरण मेरे संज्ञान में है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। डा. अनिजा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा से दूसरी जगह तबादला किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments