Sunday, April 28, 2024
HomeStatesUttarakhandयुवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

देहरादून, जनपद के वसंत विहार थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने की खबर है, मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल की किशोरी को आधी रात को आरोपी अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता राजमिस्त्री हैं, जबकि आरोपित मजदूरी करते हैं।
मामले की जांच कर रहीं दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि वसंत विहार क्षेत्र में बिहार का एक परिवार दो मंजिला मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान के भूतल के कमरे में विक्रम और उसका एक दोस्त भी रहते हैं। किशोरी के स्वजन का आरोप है कि दोनों आरोपित युवक पहले से किशोरी को गलत नजरों से देखते थे। बीते 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी शौचालय गई थी।
इसी दौरान दोनों आरोपित, किशोरी को अपने कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। उक्त मकान में एक खाली भी कमरा था। जहां दोनों आरोपित किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब स्वजन ने किशोरी को ढूंढा तो वह मकान के खाली कमरे में मिली। इस पर किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments