आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम टीम इंडिया ने 12 साल बाद इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुकबाले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 254 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह एक अच्छा टूर्नामेंट रहा। रास्ते में हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन एक टीम के रूप में हम निखरे हैं और अच्छा क्रिकेट खेला है। हमें एक अच्छी टीम ने हराया, जो आज अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हमारी टीम की तरफ से काफी अच्छी चीज़ें देखने को मिलीं। अलग-अलग मौकों पर खिलाड़ियों ने आगे आकर जिम्मेदारी ली और एक कप्तान के तौर पर आप यही उम्मीद कर सकते हैं। “यह अच्छी गेंदबाजी थी। पावरप्ले के बाद हमने कुछ विकेट गंवा दिए। उनके स्पिनरों की गेंदबाजी को श्रेय देना होगा, चारों ही विश्वस्तरीय हैं। हम 25 रन कम थे, लेकिन हमारे पास एक स्कोर था, हमने लड़ने की कोशिश की और हमने यही किया।” वह ऐसा करता ही रहता है, है ना। मिचेल सैंटनर, न्यूजीलैंड के कप्तानभारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: कोहली और रोहित ने किया डांडिया
दुबई का आसमान जगमगा उठा जब टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर एक-दूसरे को बधाई दी और गर्मजोशी से हाथ मिलाया। जडेजा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने गांगनम स्टाइल में डांस करके अपनी खुशी का इज़हार किया। कोहली और रोहित ने स्टंप्स को डांडिया की तरह इस्तेमाल करते हुए जश्न मनाया।




