Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandभूस्खलन और भू–धंसाव से अवरूद्ध हो रहे मार्गो को खोलने हेतु तैनात...

भूस्खलन और भू–धंसाव से अवरूद्ध हो रहे मार्गो को खोलने हेतु तैनात रहे मशीनरी : डीएम

‘प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी वस्तुओ की उपलब्धता हो सुनिश्चित’

उत्तरकाशी, जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और भू – धंसाव से अवरूद्ध हो रहे राजमार्गों को आवाजाही हेतु सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के आपदा कंट्रोल रूम में सभी संबंधित अधिकारों के साथ समीक्षा बैठक की।
यमुना वैली के सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी, राणाचट्टी एवं जंगलचट्टी आदि तथा गंगा वैली के नालूपानी, नलूणा, डबरानी, सोनगाड, हर्षिल, धराली आदि स्थानों पर आवाजाही को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रयाप्त संख्या में मशीन और मैनपावर तैनात रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जनपद अंतर्गत राष्ट्रीय, राज्य और ग्रामीण मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए बीआरओ, एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई तथा सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित इलाकों में पर्याप्त मात्रा में राहत और बचाव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा सभी संबंधित विभागों को आपदा से हुई संपत्तियों की क्षति का जल्द से जल्द आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments