देहरादून, रविवार को सीएम आवास में 96 वर्ष के पंडितवाड़ी, निवासी जबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में आपदा के पुनर्निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹7 लाख की सहयोग राशि भेंट की।
इस भावुक और प्रेरणादायक क्षण में मुख्यमंत्री धामी ने रावत का ससम्मान अभिनंदन करते हुए कहा कि जबर सिंह रावत का यह कार्य न केवल एक दान है, बल्कि यह एक जीवनभर के अनुभव, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। 96 वर्ष की आयु में भी उनका यह जज़्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सीएम धामी ने रावत को शॉल भेंट कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा प्रदेश की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर देहरादून कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर भी मौजूद रहीं।




