यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे

0
11

तीर्थ पुरोहितों ने विजय दशमी के मौके पर कपाट बंद होने का शुभ मुहर्त निकला

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद हो जायेंगे। माँ यमुना के कपाट बंद करने के लिए तीर्थ प्रोहित ने विजय दशमी के मौके पर तिथि और लग्न मुहूर्त निश्चित किया है।
तीर्थ पुरोहित व मंदिर समिति के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए भैया दूज के शुभ पावन पर्व पर शुक्ल पक्ष – द्वितिया तिथी बुधबार 26 गते 11 नवम्बर 2026 की अनुराधा नक्षत्र -सोम्ययोग धनु लग्न में 10:28 बजे प्रातः वैदिक मन्त्रोचारण के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली खुशी मठ,खरसाली स्थिति भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएगी। शीतकाल के दौरान छह माह तक श्रद्धालु माँ यमुना के दर्शन वी पूजा अर्चना खरसाली में कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here