देहरादून में 23 अक्टूबर से सजेगी ‘विरासत’ की महफिल, 15 दिनों तक दिखेगी कला और संस्कृति की अनूठी छटा

0
2584

15 दिवसीय ‘विरासत कला एवं धरोहर महोत्सव’ और भी होगा भव्य एवं ऐतिहासिक : आरके सिंह

 देहरादून | शहर में क संस्कृति और संगीत के महाकुंभ ‘विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2026’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। इस संबंध में रिच (REACH) संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष आरके सिंह ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

इस वर्ष यह 15 दिवसीय महोत्सव 23 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक निंबूवाला स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर (HCC) के नए और विशाल परिसर में आयोजित किया जाएगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण:

  • भव्य शुरुआत और समापन: महोत्सव का शुभारंभ छोलिया नृत्य, उप्रेती बहनों के लोक संगीत और पंडित साजन मिश्रा व स्वरांश मिश्रा की शास्त्रीय गायकी से होगा। वहीं, 6 नवंबर को समापन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका ऊषा उत्थुप की शानदार प्रस्तुति के साथ होगा।

  • अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियाँ: श्रीलंका और कजाकिस्तान के लोक कला दल अपनी विशेष प्रस्तुतियाँ देंगे।

  • दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा: महोत्सव में बेगम परवीन सुल्ताना, टीएम कृष्णा, डॉ. एन राजम, ओसमान मीर, प्रसिद्ध बैंड ‘इंडियन ओशन’, राहुल देशपांडे, राजेश वैद्य, और शिंजिनी कुलकर्णी सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे।

  • साहित्य, नाटक और कार्यशालाएं: लोक नाट्य ‘चक्रव्यूह’, मुशायरा, कवि सम्मेलन, दास्तानगोई, और विशेष साहित्यिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ‘शिल्प ट्रेजर हंट’, हेरिटेज क्विज़ और स्कूली विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

  • खरीदारी और जायका: देश-विदेश के उत्कृष्ट सूखे मेवे, पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प, मुलायम ऊनी गद्दे और लकड़ी की नक्काशीदार वस्तुएं दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पत्रकार वार्ता में संस्था के संस्थापक आरके सिंह के साथ संयुक्त सचिव विजयश्री जोशी, निदेशक लोकेश ओहरी, प्रियंदा अय्यर, आशुतोष, समीर सिन्हा (वन विभाग) और नीरज शर्मा (ओएनजीसी) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here