सनसनीखेज वारदात – बैनोली शिव मंदिर में साधु की हत्या

0
7

रुद्रप्रयाग – जखोली बिकास खण्ड के बैनोली ग्राम में स्थित शिव मंदिर में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मंदिर में विगत कई वर्षों से रह रहे एक साधु की हत्या की घटना से छैत्र में दहसत का माहौल है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को लोगों द्वारा पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने मंदिर परिसर में भी जमकर तोड़फोड़ की।

ग्रामीणों ने आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति को धर्मशाला में बंद कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

विस्तृत जानकारी पुलिस के मौके पर पहुंचने और मामले की तहकीकात के बाद सामने आयेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here