उत्तराखंड़ आईडल का सेमी फाइनल सम्पन्न, चुने गए 15 फाइनलिस्ट

0
877

नई दिल्ली, उत्तराखंड़ आईडल के सेमीफाइनल में एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां प्रतिभागियों दी गयी, दिल्ली के वाईडब्ल्यूसीए ऑडिटोरियम के खचाखच भरे प्रेक्षागृह में 15 फाइनलिस्ट चुने गए है जिनका फाइनल राउंड 14 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा।
पर्वतीय धरोहर के संरक्षण को लेकर आर एस मीडिया की टीम चंदन सिंह एवं बृजेश भंडारी के दिशा निर्देशन में छुपे हुए टेलेंट, हुनर और प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज में पिछले कई महीनों से दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड़ के अलग अलग जिलों में जा कर ऑडिशन कर रही थी, जिसमें प्रोफेशनल जजों के बीच प्रतिभागियों को चुना जा रहा था। उत्तराखंड़ आईडल 2025 का उद्देश्य है कि हर प्रतिभा को मंच मिले और उनके टैलेंट को निखार कर आगे बढ़ाने का प्रयास करते हुए उनको उनकी मंजिलों तक पहुंचना जिसके लिए पूरी टीम कार्य कर रही है । प्रतियोगिता में आये कलाकारों ने मंच पर अपपनी दमदार प्रस्तुति से जजों को प्रभावित किया, जज के रुप में लोकगायक सतेंद्र फंड्रियाल, मधु बेरिया शाह, डॉ. कुसुम भट्ट मौजूद रही, जजों की टीम ने एक एक बारीकियों के बीच कलाकारों के हुनर उनकी गायिकी की स्किल के साथ संस्कृति एवं लोकगायकी को परखते हुए सब की परफॉर्मेंस देखने के बाद 15 फाइनलिस्ट फाइनल राउंड़ के लिये चयनित किए ओर उनकी लिस्ट जारी की। कार्यक्रम में उत्तराखंड़ समाज के गणमान्य अतिथि भी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे और उनका मनोबल भी बढ़ाया जिनमें निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चंदोला, उत्तराखंड फिल्मों की निर्देशक सुशीला रावत, रंगमंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह बिष्ट ,उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता राकेश गौर सहित बेहतरीन कलाकार परमेंद्र रावत, उद्योगपति महेंद्र बिष्ट , मनीष बलूनी, खुशहाल सिंह बिष्ट ,नरेंद्र बंगारी ,किरण रामपाल, कुबेर कोटियाल, राकेश गौड़, सुनील नेगी एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे, इस अवसर पर आरएस मीडिया की पूरी टीम द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
आयोजक चंदन सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पहाड़ों की प्रतिभाओं को खोज कर उनको उनकी मंजिलों तक पहुंचना ओर उनके हुनर टैलेंट को जनजन तक पहुंचा कर उनकी छुपी हुए प्रतिभा को पहचान दिलाना जिसके लिए हमारी पूरी टीम कार्य कर रही है, इस मौके पर बृजेश भंडारी ने भी कहा कि उत्तराखंड के दर्शकों का ओर समाज के साथ संगठनों एवं कलाकारों का हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसके लिए सभी का आभार ओर विश्वास दिलाते है कि उत्तराखंड आईडल में जो भी फाइनलिस्ट चुने जाएंगे एक से बढ़कर एक टैलेंटेड होंगे और तालकटोरा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के माध्यम से हजारों लोगों के बीच फाइनल रखा जाएगा जिसमें सभी को निमंत्रण है आइए ओर इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बने।
उत्तराखंड आइडल टीम में अंजू भंडारी, रामपाल किमोली,८ देव रौतेला, सशी बडोला, सुरेश चंद्र, भुवन गोस्वामी, लक्ष्मी वेदवाल, कारण, सनी, मोंटू आदि ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहयोग दिया ।