गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन उत्तराखंड़ की आजीवन सदस्यता से सुशील त्यागी का त्यागपत्र

0
850

देहरादून, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन उत्तराखंड़ की आजीवन सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए पूर्व जिला मनोरंजन कर अधिकारी सुशील त्यागी ने संगठन के अध्यक्ष बची सिंह रावत को अपना त्यागपत्र लिखा, त्यागपत्र का कारण अध्यक्ष में पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए जुझारूपन, समर्पण, त्याग के अभाव और इनकी अक्षम कार्यप्रणाली को बताते हुए त्यागी ने अध्यक्ष पर अपना अविश्वास व्यक्त किया है।
गौरतलब हो कि सुशील त्यागी संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के महासचिव हैं और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते आ रहे हैं।