Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandगोल्डन कार्ड की धनराशि बढ़ाने और निशुल्क ओपीडी सुविधा न मिलने पर...

गोल्डन कार्ड की धनराशि बढ़ाने और निशुल्क ओपीडी सुविधा न मिलने पर पेशनर्स ने जताया रोष

देहरादून, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की बालावाला इकाई की बैठक में गोल्डन कार्ड की धनराशि बढ़ाने और निशुल्क ओपीडी सुविधा न मिलने में रोष जताया गया। सदस्यों ने कहा कि इन मांगों को लेकर राज्य में पंचायत चुनाव के बाद धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन की अध्यक्ष पार्वती जोशी के अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रान्तीय स्तरीय अवशेष 35 हजार रुपये गोल्डन कार्ड के लिए स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। सचिव लाभसिंह डोगरा ने गोल्डन कार्ड के लिए अधिकृत अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। सत्ये सिंह रावत ने निशुल्क ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। सुभाष रावत ने गोल्डन कार्ड की धनराशि बढ़ाने पर नाराजगी जताई।
इसके साथ ही बैठक में शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान में सहयोग देने और पीड़ित लोगों का सहयोग करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ की संगठन के नये सदस्य दिनेश प्रसाद रतूड़ी का स्वागत किया गया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष पीडी गुप्ता की पुण्यतिथि मनाने का फैसला भी किया गया।
बैठक में महेन्द्र सिंह रैना, वासुदेव कांति, सत्ये सिंह, राजेसिंह रावत, भगत सिंह मेवाड़, जयपाल सिंह, खेमराज नेगी, श्रीमती श्यामा पाल आदि ने हिस्सा लिया। संचालन संगठन के सचिव लाभ सिंह डोगरा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments