Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेसियों ने व्यासी परियोजना स्थल तक किया कूच, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह...

कांग्रेसियों ने व्यासी परियोजना स्थल तक किया कूच, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई गिरफ्तार

देहरादून, निर्माणाधीन व्यासी जल विद्युत परियोजना कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो भीड़ ने बैरिकेड ध्वस्त कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बाड़वाला से करीब चार किलोमीटर दूर तक छकाया।
देहरादून में निर्माणाधीन व्यासी जल विद्युत परियोजना कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो भीड़ ने बैरिकेड ध्वस्त कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बाड़वाला से करीब चार किलोमीटर दूर तक छकाया। इसके बाद जब पुलिस अधिकारी नेताओं से अनुरोध करने लगे तब जाकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन देहरादून लाया गया।
व्यासी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में शामिल डूब क्षेत्र के किसानों के आंदोलन का आंदोलन चल रहा है। रविवार को वहां आंदोलनरत किसानों की गिरफ्तारी की गई थी। इसके विरोध में आज कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ताओं की भीड़ ने परियोजना स्थल की ओर कूच किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से सुबह साढ़े दस बजे निकले।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, पछवा दून जिला अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, भूपेंद्र नेगी, गौतम सोनकर, मंजू तोमर, परिणीता बडूनि, अनिता निराला व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाड़वाला पहुंचने पर वहां एसपी देहात स्वतंत्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। व्यासी परियोजना की ओर जाने वाले रास्ते में पुलिस ने बैरेकेडिंग लगा कर रास्ता रोका हुआ था। बैरिकेडिंग पर प्रीतम सिंह की गाड़ियों के काफिले के पहुंचते ही वहां पहले से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी के साथ ही बैरेकेडिंग उखाड़ दी।

पुलिस अधिकारी प्रीतम सिंह से आगे न जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ आगे बढ़ गया। पुलिस मजबूर हो कर काफिले के पीछे चलती रही और बीच बीच में प्रीतम सिंह से आगे न जाने का आग्रह करती रही। चार किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद पुलिस ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। जहां पुलिस व कार्यकर्ताओं में आधे घंटे से ज्यादा देर तक धक्का मुक्की होती रही और अन्तोगत्वा प्रीतम सिंह गिरफ्तारी देने को तैयार हो गए। पुलिस ने प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

कांग्रेसियों ने व्यासी परियोजना स्थल तक किया कूच, पुलिस को चार किमी तक  दौड़ाया, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई गिरफ्तार - Lok Saakshya

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लोहारी जाने से रोकने को बाड़वाला पुलिस छावनी में तब्दील

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लोहारी जाने से रोकने को बाड़वाला पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। बाड़वाला तिराहे पर व्यासी बांध परियोजना प्रभावितों के समर्थन में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भारी संख्या में जुटे कांग्रेस समर्थकों के साथ प्रीतम सिंह ने जुड्डो के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आपको बता दें कि जुड्डो में धरनारत 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने से ग्रामीण भी काफी आक्रोशित हैं, जिसको देखते हुए व्यासी परियोजना स्थल क्षेत्र में भी पुलिस और पीएसी तैनात है।

जमीन के बदले जमीन की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना

लोहारी के ग्रामीण यमुना घाटी लखवाड़ व्यासी बांध प्रभावित समिति के बैनर तले जमीन के बदले जमीन की मांग को लेकर
121वें दिन धरना दे रहे थे। रविवार सुबह प्रशासनिक अमले ने धरनास्थल खाली कराकर लंबे समय से बंद व्यासी परियोजना का निर्माण कार्य यूजेवीएनएल ने शुरू करा दिया था। व्यासी विद्युत परियोजना के कार्यों में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन कर कार्य को प्रभावित करने, काफी समझाने की कोशिश के बावजूद आंदोलन को और उग्र रूप से चलाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर पुलिस ने धरनारत 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

दरअसल, ग्रामीणों को धरनास्थल से हटाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अमले ने चार दिन पहले भी कोशिश की थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह धरने पर बैठ गए थे। नेता प्रतिपक्ष ने ग्रामीणों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को प्रशासनिक अधिकारियों से कहा था, लेकिन रविवार को एडीएम प्रशासन एसके बरनवाल, एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम चकराता सौरभ असवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल, लखवाड़ व्यासी के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, कोतवाल प्रदीप बिष्ट आदि पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को लोहारी जाने का एलान किया था, जिसे देखते हुए बाड़वाला में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभी तक मौके पर नेता प्रतिपक्ष कांग्रेसियों के साथ नहीं पहुंचे हैं, हालांकि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बाड़वाला में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments