देवभूमि बदरीनाथ में शुरू हुआ देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026

0
3

चमोली। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और सीमांत जीवन की जीवंत पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आज बदरीनाथ में शुभारंभ हो गया। भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव को टूरिस्ट अराइवल प्लाजा, बदरीनाथ में आयोजित किया जा रहा है। हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आधारित यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। इस दौरान युद्ध में उपयोग होने वाली विभिन्न छोटे-बड़े हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here