Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandदून में प्रियंका मेहर के साथ डांडिया धमाल की तैयारी, 9 अक्टूबर...

दून में प्रियंका मेहर के साथ डांडिया धमाल की तैयारी, 9 अक्टूबर को होगा आयोजन

देहरादून, द क्रिएटिव हब की ओर से इस नवरात्र पर पहली बार दून में डांडिया और गढ़वाली सांग्स एक साथ होंगे। डांडिया धमाल का यह आयोजन ‘विद प्रियंका मेहर इन एसोसिएशन विद सॉलिटेयर होटल’ में किया जा रहा है। रविवार 9 अक्टूबर को होने वाले इस डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहली बार दून में डांडिया और गढ़वाली सांग्स साथ होंगे। द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने सोमवार को हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस धमाकेदार इवेंट की डिटेल्स मीडिया कर्मियों के साथ शेयर की।

मीतू ने बताया कि द क्रिएटिव हब डांस एकेडमी अपना 10 वां वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके को स्थानीय लोगों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए डांडिया नाईट में गढ़वाली फ्यूज़न शामिल किया जा रहा है। यानी डांडिया के साथ गढ़वाली गानों का तड़का होगा, जिसमें डांडिया करने वाले गढ़वाली गीतों पर भी डांस करेंगे। मीतू ने बताया कि इस आयोजन को खास बनाने के लिए आ रही है यहां “गेंदा फूल” का पहाड़ी वर्जन लाने वाली प्रियंका मेहर। गढ़वाली सिंगर प्रियंका जहां अपने फेमस गढ़वाली गाने गाएंगी वहीं वह डांडिया के गीत भी गाएंगी। जिस पर सभी जमकर झूम सकेंगे। वहीं गूंज संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कलेक्शन सेंटर भी लगाया जाएगा। सॉलिटेयर होटल के ओनर ऋषि बंसल ने बताया कि पहली बार इस आयोजन में सॉलिटेयर होटल सहयोगी है। बताया कि डांडिया नाईट की एंकरिंग सेलिब्रिटी होस्ट नवाब करेंगे। येलो मैरी गोल्ड गिफ्ट स्पांसर रहेगा। इस मौके पर कोरियोग्राफर शिवम लोधी, योगेंद्र कुमार स्टीव फ्रैंक, मीनाक्षी सती और आशा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

फ़ूड स्टाल्स भी रहेंगे खास
मीतू बंसल ने बताया कि ये पूरा आयोजन इन एसोसिएशन विद होटल सॉलिटेयर है। इसका वेन्यू भी होटल सॉलिटेयर ही रहेगा। वहीं पहली बार फ़ूड स्टाल्स को भी जगह दी जा रही है। इसके लिए कई व्यापारियों के साथ टाइअप किया जा रहा है।

दुर्गा माता की आरती से होगी शुरुआत
मीतू बंसल ने बताया कि डांडिया विद गरबा रास-2021 की शुरुआत दुर्गा माता जी की आरती से होगी। जिसमें सबसे पहले ट्रेडिशनल राउंड होगा। इस राउंड में फाइव स्टेप डांडिया होगा। बताया कि आयोजन से पहले डांडिया की फ्री ट्रेनिंग भी हर बार की तरह दी जाएगी। इसके बाद प्रियंका मेहर का डांडिया विद गढ़वाली फ्यूज़न शुरू होगा।

 

सेवा समर्पण अभियान के तहत
भाजपा युवा मोर्चा आयोजित रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

देहरादून, सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा कैंट विधानसभा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम् नेगी व अभिषेक शर्मा द्वारा इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड पर आयोजन किया गया | इस उपलक्ष पर सभी युवाओं ने बड़ी संख्या में योगदान दिया, इस दौरान 71 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ | इस शिविर में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन श अजेय कुमार द्वारा रक्त दान दाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर सभी को जरूर पडने पर बढ़ चढ़ कर रक्तदान करने की बात कहते हुए युवाओं की इस पहल की सराहना की | इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक हरवंश कपूर, विनय गोयल, आशीष गुप्ता, जोगेंद्र पुंडीर, शक्ति सिंह पुंडीर, कृष्ण कुमार सिंघल, सीताराम भटट्,सतेन्द्र नेगी, रतन सिंह चौहान, आदित्य चौहान, दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, बबलू बंसल, महा मंत्री भूपाल चंद, सुमित पांडे, उपाध्यक्ष विक्की खन्ना, मंत्री रंजीत सेमवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मलहोत्रा व सभी पार्षद अर्चना पुंडीर, समिधा गुरंग, रजनी देवी, मीरा कठैत, संजय सिंघल व दिनेश रावत, धीरज बिष्ट, हिम्मत भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील घिल्ड़ियाल आदि सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments