देहरादून, देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह रुद्रप्रयाग में जनता से डोर-टू डोर सम्पर्क करेंगे। वह सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां वह रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे। भाजपा चुनाव प्रचार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम होंगे। दोनों दिग्गज 28 और 30 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे। एक नेता कुमाऊं और दूसरे नेता गढ़वाल में चुनावी दौरा करेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी के बाद पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय नेताओं की हॉल मीटिंग भी कराने जा रही है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी दौरे का कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें 28 जनवरी को शाह उत्तराखंड आ रहे हैं।भाजपा ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की हॉल मीटिंग की भी रणनीति तैयार कर ली है। प्रत्येक बैठक में 150 लोग उपस्थित रहेंगे और वर्चुअल माध्यम से पूरी विधानसभा में इसका प्रचार होगा।
युवा पीढ़ी में राष्ट्रभाव को जगाने वाली शिक्षा की जरूरत : दुर्गेश उपाध्याय
हमारे देश में क्रांति से ज्यादा संक्रांति का महत्व : श्री संजय श्रीहर्ष
‘स्व’ के तंत्र की ओर बढ़ रहा भारत : बहन शशि बघेल
हमें अपने आत्मविश्वास को जगाने की जरूरत: डा. पी.के. सेठ
आजादी के लिए बलिदान हुए महापुरुषों को याद करने की जरूरत : सूबेदार मेजर चंचल सिंह
लखनऊ, स्वतन्त्रता किसी अमृत कम नहीं होती है, जब व्यक्ति स्वतन्त्र होता है तो उसे हमेशा अमृत वाला ही भाव ही महसूस होता है। हमें अपनी शिक्षा को ऐसा बनाना चाहिए जो राष्ट्र भाव को जगाए और युवा पीढ़ी को सामाजिक व राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए प्रेरित कर सके। इसके साथ ही देश व समाज का आर्थिक विकास कर सके। उक्त उद्गार मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सलाहकार श्री दुर्गेश उपाध्याय जी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रहित सर्वोपरि कार्यक्रम के 9वें अंक में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम सरस्वती कुंज, निराला नगर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र में विद्या भारती, एकल अभियान, इतिहास संकलन समिति अवध, पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं विश्व संवाद केन्द्र अवध के संयुक्त अभियान में चल रहा है।
कार्यक्रम अध्यक्ष अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के सह संगठन मंत्री श्री संजय श्रीहर्ष जी ने कहा कि भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप जो कुछ बनना है उसके लिए अपने लक्ष्य तो करिए ही लेकिन आपको सबसे पहले भरतीय बनना होगा। हमारे देश में क्रांति से ज्यादा महत्व संक्राति का रहा है। आज जो कुछ हमें मिला है, उसके लिए कई पीढ़ियों ने अपना योगदान दिया है। आज हम जिस भी क्षेत्र में हैं, उसमें जागरुकता लाने की जरूरत है। भारत की संस्कृति कभी नष्ट होने वाली नहीं है, क्योंकि भारत हमेशा मृत्युंजय राष्ट्र है। विश्व में भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृतियां जन्मीं और समाप्त हो गई, लेकिन हमारे देश की संस्कृति हमेशा से अमर रही है। भारत की संस्कृति सदैव से विश्व के कल्याण की रही है। विश्व कल्याण के इस संकल्प को जब-जब भंग करने के लिए आक्रमणकारी आए, तब-तब वीर अमर बलिदानियों ने उसकी संस्कृति को अक्षुण्य और अमर बनाने के लिए बलिदान दिया।
विशिष्ट वक्ता राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय प्रचारिका बहन शशी बघेल जी ने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं हमारे देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान हैं, जो अपने वर्तमान के कृत्यों से ही भारत के भविष्य का निर्माण में करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम स्वतंत्र भारत में पैदा हुए हैं और आज भारत के 75वें वर्ष पर आजादी के अमृत महोत्सव को देख पा रहे हैं, लेकिन यह आज़ादी अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद ही मिल पाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए किए गए त्याग और बलिदान को युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है। इसके साथ ही इस आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश ‘स्व’ तंत्र की ओर अग्रसर है।
विशिष्ट वक्ता वैज्ञानिक डॉ. पी.के. सेठ ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया, उसी का परिणाम है कि हम स्वदेशी वैक्सीन बनाने आत्मनिर्भर हुए। इसके साथ अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता होती है। इसलिए युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों से प्रेरित होकर नेतृत्व के लिए खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विकास के साथ-साथ हमें अपने अंदर आत्मविश्वास को जगाना होगा। यह अमृत महोत्सव हमें इस बात को याद दिलाता है कि हमने 75 वर्षों में कितनी तरक्की की है और मुझे विश्वास है कि जब हम आज़ादी का 100वां वर्ष मना रहे होंगे तो हमारा देश विश्व गुरु बन चुका होगा।
विशिष्ट वक्ता सूबेदार मेजर चंचल सिंह ने कहा सैन्य क्षेत्र में नेतृत्व बहुत महत्त्व रखता है। युद्ध हो या किसी अन्य कार्य में सैनिक अपने नेतृत्वकर्ता के आदेश पर जान देने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि एक निर्भीक और अच्छा नेतृत्वकर्ता ही अपने जवानों में जोश भरता है और वह बहादुरी दिखाने में पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन 75 साल पहले हमारा देश के गुलाम था। जिसकी आज़ादी के लिए अनेकों बलिदान हुए, उन्हें आज हम याद कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव भी साझा किए।
विशिष्ट वक्ता राजेन्द्र बाबू जी ने कहा कि भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर आपने कुछ ठान लिया है कि हमें कुछ बनना है तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। इसके लिए आपको धैर्य रखने व परिश्रम करने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपने जो भी रास्ता चुना है, उस पर आगे बढ़ते रहें।
कार्यक्रम की प्रस्ताविकी पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष मेजर जनरल एन. बी. सिंह ने रखी। उन्होंने कहा कि यदि भावी पीढ़ी की मानसिक विकास की दिशा सही है तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा सिर्फ सैनिक, समाजसेवी या नेता बनकर ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विभिन्न क्षेत्र में अच्छे नेतृत्व की कमी के कारण ही पिछड़ा हैं, राष्ट्रहित के लिए हमें अच्छा नेतृत्व देने की आवश्यकता है।]
कार्यक्रम में आए अतिथियों का परिचय भारतीय शिक्षा परिषद के सचिव श्री दिनेश जी ने कराया और आभार ज्ञापन इतिहास संकलन समिति, अवध प्रान्त के श्री राकेश मंजुल ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख श्री सौरभ मिश्रा जी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी, बालिका शिक्षा प्रमुख श्री उमाशंकर मिश्रा जी, केजीएमयू के चिकित्सक डॉ. संदीप भट्टाचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. ओ.पी. शुक्ला, नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर मानेसर गुड़गांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. पंकज सेठ जी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश जी, क्षेत्रीय सह प्रचार प्रमुख भास्कर दूबे व सरस्वती विद्या मंदिर, मॉडल हाउस, लखनऊ के छात्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
राजपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी खजान दास ने किया नामांकन पत्र दाखिल
देहरादून, राजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खजान दास ने महापौर सुनील उनियाल गामा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट वरिष्ठ भाजपा नेता भगवत प्रसाद मकवाना के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात लॉर्डवेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को कहा उत्तराखंड चुनाव में भाजपा 60पार के लक्ष्य के साथ पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, उत्तराखंड में जबसे डबल इंजन की सरकार बनी है तभी से केंद्र और राज्य में विकास की गंगा बह रही है राजपुर सीट पर खजानदास जी ने अनेकों योजनाओं से जनता के दिलों में अपना स्थान बनाया है जिसकों नकारा नही जा सकता निसंदेह राजपुर सीट पर फिर से कमल खिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल पूर्व राज्य मंत्री अजीत चौधरी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक हरीश नारंग सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा प्रदेश मंत्री बबिता सहोत्रा महानगर मंत्री सुनील शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश भट्ट मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता महामंत्री राहुल लारा एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देहरादून, मसूरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में विधिवत हवन पूजन के बाद चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बार भाजपा साठ प्लस का लक्ष्य पूरा करेगी व मसूरी विधानसभा से 21 हजार से अधिक की लीड से चुनाव जीतेगी।
मसूरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुच कर पहले चुनाव कार्यालय में हवन किया जिसे प. परशुराम भटट व जगदीश भटट ने संपन्न करवाया उसके बाद चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया व कहा कि इस बार भाजपा साठ प्लस का लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसमें से लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं वहीं लगातार यह क्रम जारी है कई बार तो पार्टी से पूछना पड़ता है कि लोगों को पार्टी ज्वाइन कराउं या नहीं। लेकिन यह भाजपा की रीति नीति है व देश व प्रदेश में भाजपा का कार्य है जिससे प्रभावित होकर लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि उनके मुख्यमंत्री के दावेदार हरीश रावत को इधर उधर फेंक रहे हैं। क्यो कि कांग्रेस के नेताओं मे आत्मविश्वास की कमी है, उनकी स्थिति कमजोर है अगर हरीश रावत में दम होता तो अल्मोड़ा से लड़ते जहां के वह रहने वाले हैं अब उन्हें राम नगर से भी हटा कर लाल कुआं भेज दिया है। कांग्रेस खुद एक दूसरे को हराने में लगी है और इस बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि भाजपा में ही महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 कैरेट के हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 कैरेट के हैं जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनके आने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता का प्रेम व आशीर्वाद है कि दो बार उन्हें विधायक बनाया व अब हैट्रिक बनाने जा रही है। मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी की बहन ने खुद भाजपा ज्वाइन की है उनके राइट हैंड प्रधान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता ने कहा कि मसूरी की जनता जिस तरह से गणेश जोशी के पक्ष में खड़ी है उससे उनकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है केवल अंतर बढाना बाकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मसूरी से भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि उनका काम बोलता है। इससे पूर्व कई विधायक मसूरी से रहे जिन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन जब से गणेश जोशी यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे है यहां के लोगों को पता चला कि विधायक कैसे होते हैं उनके कार्य करने की शैली व उनके द्वारा किए गये विकास कार्य व जनता से परिवार जैसा संबंध ही उनकी जीत के अंतर को बढायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद मंसूर, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कोच सुभाष राणा, रवीद्र गोयल, अभिलाष, अनीता पुंडीर, राजश्री रावत, आरएन माथुर, सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, जसोदा शर्मा, अरविंद सेमवाल, सपना शर्मा, धनेंद्र पुंडीर, सुरेश गोयल, रमेश कन्नौजिया, मुकेश धनाई, अमित भटट, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा ने अलग कार्यक्रम आयोजित कर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के करीब 70 युवाओं को गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी को विशाल जीत दिलाने के लिए एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल करवाया है। एनएसयूआई के महासचिव मुकेश, युवा कांग्रेस के सचिव विमल, राहुल कठैत, रवीद्र रावत सहित पुराने एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे उन्हें भाजपा में शामिल करवाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह नई टीम गणेश जोशी को विशाल जीत दिलायेगी।
कांग्रेस प्रारंभ से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण विरोधी रही : रवीन्द्र जुगरान
देहरादून, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व उत्तराखंड आंदोलनकारी रवीन्द्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण विरोधी दल रही है। मुजफ्फरनगर कांड, मसूरी खटीमा, श्रीयंत्र टापू, जोगीवाला, करनपुर, रुड़की गोलीकांड होने के बावजूद भी कांग्रेस विधायक दल का मुलायम सिंह यादव की दमनकारी सरकार को समर्थन जारी रहा कांग्रेस के समर्थन से ही मुलायम सिंह यादव सरकार उत्तराखंड-वासीयों का दमन कर रही थी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने मुलायम सिंह यादव सरकार को बर्खास्त करने के बजाय ऊतर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव सरकार को समर्थन जारी रखा। कांग्रेस ने कभी भी अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड राज्य निर्माण का उल्लेख नहीं किया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस पार्टी ने अनेक बार करनपुर गोली काण्ड तीन अक्टूबर 1994 के आरोपी सूर्यकांत धस्माना को मेयर व विधानसभा का टिकट देकर साबित किया की वो शहीदों, गोलीकांड से घायल आंदोलनकारीयों का बारम्बार अपमान करती चली आ रही है। कांग्रेस कंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी व कांग्रेस उतराखंडियत की बात करती है तो क्या करनपुर गोली काण्ड के आरोपी सूर्यकांत धस्माना को टिकट देकर वह क्या साबित करना चाहती है
कांग्रेस उत्तराखंड वासियों की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करती चली आ रही है यह उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों, मातृशक्ति व उत्तराखंड की संघर्षशील जनता का अपमान है जिसका जवाब राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का बराबर विकास मेरी प्राथमिकता : कैलाश शर्मा
अल्मोड़ा, बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो एक मौका दिया हैं वह इसके लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। श्री कैलाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा की अगर वह चुनाव जीते तो मुख्य रूप से जो पहाड़ों से पलायन हो रहा हैं उसे रोकने के लिए प्रयास करेंगे। यहां की स्वस्थ सुविधाओ को शिक्षण संस्थानों को उन्नत कर के हो रहे पलायन को रोकेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का बराबर विकास करेंगे। उन्होंने कहा की यह की मुख्य समस्या ट्रेफिक की हैं उसके लिए लोवर मॉल रोड से धारानौला तक टनल का निर्माण किया जाएगा।इसके अलावा जो भी मूलभूत समस्या हैं उसका समाधान किया जाएगा प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन रौतेला,गोविंद पिलख्वाल,कैलाश गुरुरानी, सोबू शाह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एम्स में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,
संस्थान के डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
ॠषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्थान के डीन (एकेडमिक) प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सैनानियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) अच्युत रंजन मुखर्जी, एमएस अश्वनी कुमार दलाल, डीएचए ब्रिगेडियर प्रो. यूबी मिश्रा, प्रो. बीके बस्तिया, प्रो. कमर आजम, कुलसचिव राजीव चौधरी, एफए कमांडेंट पर्वत कुमार मिश्रा,नर्सिंग सुपरिटेंडेंट घेवर चंद आदि मौजूद थे। उधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राइफलमैन जसवंत सिंह रावत डीआरडीओ कोविड केयर सेंटर में एम्स के डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रोफेसर एसके हांडू, डा. नम्रता गौर, डा. अमित त्यागी आदि मौजूद थे।
भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने किया नामांकन, अल्मोड़ा की सभी विधानसभा सीटों पर मिलेगी विजयश्री
(अशोक पांडे़य )
अल्मोड़ा, भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत एक वेंकट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें कैलाश शर्मा ने कुमाऊनी भाषा में अपना संबोधन देते हुए कहा कि मोदी जी हमारे जन जन के नेता है मोदी जी की प्रेरणा से कार्य करने की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करते है सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर विधानसभा प्रत्याशी बनकर कार्य करेंगे | भाजपा की शक्ति पन्ना प्रमुख है हम सब की ताकत भाजपा कार्यकर्ता है | उन्होंने कहा कि मैं स्वयंसेवक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पुत्र हूं सामूहिकता के कारण ही हम जीतेंगे, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में अल्मोड़ा की भाजपा विधानसभा में 6 सीटों पर जीतेगी |
जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ता कमल के फूल को देखकर भाजपा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे सभी लोग मिलकर कार्य करते हुए विजय पताका फहराएंगे प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल ने कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर परचम लहराने का काम युवा मोर्चा के द्वारा किया जायेगा गोविंद पिलख्वाल ने कहा राजनीतिक क्षेत्र मैं महत्वकांक्षI होती है कार्यकर्ता बड़ा मन करके कार्य करे
विधानसभा प्रभारी सचिन साह ने कहा देवतुल्य कार्यकर्ताओ के द्वारा विधानसभा पहुचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे अजित सिंह कार्की ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को सघर्ष करते हुए कैलाश शर्मा को विधायक बनाना है
सभा को प्रकाश बिष्ट राजेन्द्र राणा ने संबोधित किया मंच का संचालन मनोज जोशी ने किया बैठक मे चंदन मेहरा रमेश बहुगुणा कैलाश गुरुरानी ललित मेहता अरविन्द बिष्ट रणजीत भंडारी अजय वर्मा हरीश कनवाल सुनील बिष्ट संजय साह कृष्णा पलियाल किरन पंत लता बोरा धर्मवीर आर्य राजा खान देवकी बिष्ट शैलेन्द्र साह गंगा बिष्ट राधिका जोशी निर्मला जोशी रमा जोशी बिना नयाल चन्द्रा जोशी मीना नेगी चम्पा पांडे कमला भटट मोहनी कनवाल रेखा आर्य गीता जोशी निशा बिष्ट तारा जीना शिवम प्रधान विनोद रावत आदि उपस्थित थे |
भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज कई लोगों ने सदस्यता ली, गीता गुणवन्त हेमा देवी विनय गुणवन्त हिमांशु गुणवन्त विजय पांडे विवेक जोशी हिमांशु बोरा हेम तिवाड़ी राहुल कुमार विकी सागर अशोक कुमार संजय बिष्ट पूरन मेहरा विजय मेहरा महेश कार्की विवेक मेहरा अजय मेहरा अमन कार्की शिब्बन मेहरा सूरज मेहरा मनीष कार्की अभिषेक मेहरा कृष्णा मेहरा मुकेश नयाल देव मेहरा गोकुल मेहरा अमित मेहरा समीर मेहरा महेश मेहरा सचिन मेहरा सुमित कुमार सुंदर चन्द्र जीवन चंद्र प्रेम चंद्र आदि लोगों ने सदस्यता ली
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने किया घर घर जाकर जन संपर्क
ॠषिकेश, कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व उनकी टीम द्वारा ऋषिकेश विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में रायवाला, खांड गांव, बड़ी सब्जी मंडी ऋषिकेश, छिद्दरवाला में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क किया।
ऋषिकेश विधानसभा कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व उनकी टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क कर लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की | कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने बताया की कांग्रेस जनों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और आम जनमानस से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
रमोला ने बताया कि भाजपा चुनाव के लिए आम जनमानस को प्रलोभन और झूठे वादे कर रही है परंतु जनता समझदार और जागरूक है, इस बार कोई भी उनके झूठे वायदों में नहीं फंसेगा और कांग्रेस को अपना मत देकर एक मजबूत सरकार बनाएंगे।
रमोला ने बताया कि स्थानीय विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो विकास का कार्य शून्य के बराबर हुआ है , क्षेत्रों में काफी समस्या है जिनका हल स्थानीय विधायक द्वारा नहीं किया गया जैसे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में, सड़क,पानी ,बिजली, पानी की निकासी, आवारा पशुओं से फसल के नुकसान जैसी विभिन्न समस्याएं है परंतु स्थानीय विधायक द्वारा इन समस्याओं कभी ध्यान ही नहीं दिया जाता, चुने हुए जनप्रतिनिधि ही आंख बंद करके बैठ जाएंगे तो जनता की सेवा कौन करेगा।
दीपक जाटव ने बताया कि जनसपंर्क के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस प्रकार आम जनमानस का कांग्रेस को जनसमर्थन मिल रहा है यह निश्चित ही परिवर्तन की ओर इशारा करता है, इस बार प्रदेश में और ऋषिकेश विधानसभा में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। जनता बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त हो चुकी है सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था परंतु जन विरोधी भाजपा सरकार उत्तराखंड में अवैध खनन, भ्रष्टाचार में व्यस्त थी। उत्तराखंड में परिवर्तन निश्चित है।
जनसंपर्क के दौरान अजय गर्ग, दीपक नेगी, ललित सकसेना, नीरज शर्मा, पंकज अरोड़ा, जगजीत सिंह, रमनप्रीत सिंह, विवेक तिवारी, हरि राम उपस्थित रहे।
ब्रैकिंग : प्रदेश में 2439 कोरोना के नए मरीज मिले, 13 मरीजों की हुई मौत
देहरादून, राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण में आज भी कोई राहत की खबर नहीं है। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज 2439 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 13 की मौत हो गई है और 3990 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल 34270 एक्टिव केस है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में आज सबसे ज्यादा 621 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 305, नैनीताल में 250, पौड़ी गढ़वाल में 209, टिहरी में 63, चमोली में 196, रुद्रप्रयाग में 33, चंपावत में 33, पिथौरागढ़ में 23, उधम सिंह नगर में 311, उत्तरकाशी में 94, अल्मोड़ा में 195 और बागेश्वर में 52 मामले सामने आए हैं।
श्रीनगर बेस अस्पताल में सात माह की बच्ची समेत 32 कोरोना संक्रमित
पौड़ी जनपद के श्रीनगर में पिछले दो दिनों में बेस अस्पताल में जांच करवाने वाली सात माह की बच्ची सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के सात डॉक्टर भी शामिल हैं।
कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैरसैंण से सात माह की बालिका को बेस अस्पताल लाया गया। बच्ची बुखार से पीड़ित है। रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 26 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एचओडी, सहायक नोडल अधिकारी-कोविड वार्ड सहित सात डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दो क्लर्क भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में 30 और रेपिड एंटीजन टेस्ट में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधान सभा से दाखिल किया नामांकन पत्र
यूएस नगर (खटीमा), राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल कर दिया। धामी आज नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने घर पर पूजा अर्चना करके निकले। आज गुरुवार को सवा 12 बजे के आसपास उन्होंने अपना पर्चा दाखिल कराया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। वे न सिर्फ खटीमा से बल्कि भाजपा पूरे प्रदेश में जीत दर्ज करके दोबारा से अपनी सरकार बनाने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में कांग्रेस के भुवन कापड़ी हैं तो आम आदमी पार्टी ने एसएस कलेर के माध्यम से धामी को चुनौती पेश की है। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दलों में असंतुष्ट नेताओं की अदला बदली भी कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ सकती है |
टिकट कटने से नाराजगी अभी भी जारी, भाजपा के दो विधायकों का इस्तीफा, एक गये कांग्रेस में, दूसरे निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
देहरादून, राजनीतिक बिसात पर लगातार टिकट कटने से नाराज नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आना जूना धगा हुआ, प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में सूची जारी होने के बाद विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस से किशोर उपाध्याय ने भाजपा ज्वाइन कर ली, दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल के टिहरी और रुद्रपुर के विधायक भी बगावत कर गये । टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने गुरुवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
जबकि रुद्रपुर से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि षड़यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है संभावना है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है।भाजपा की जारी सूची में सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कट गया था। रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उनका टिकट फाइनल किया है। टिकट की घोषणा होने के बाद से विधायक राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे। दूसरी ओर कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा के टिहरी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया है। धन सिंह का आरोप है कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है। वहीं किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन किशोर भाजपा और धनसिंह कांग्रेस से टिहरी विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, सिर्फ पार्टी अलग अलग होगी, लगातार बढ़ती बगावत के बीच पौड़ी की विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस में घमासान मच गया है। यहां राजपाल बिष्ट के समर्थन में सतपुली नगर, द्वारीखाल, पोखड़ा, एकेश्वर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकारिणी सहित इस्तीफा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है। जिससे कार्यकर्ताओ में आक्रोश है।
अब देखना यह होगा की आक्रोश की बढ़ती बगावत के बीच किस दल से कौन अपनी सीट निकाल पायेगा, जबकि जनता अभी इस खेल को देखने में मस्त है, लेकिन भविष्य के लिये इस तरह की दलबदल राजनीति कहीं न कहीं जनता का कुछ न कुछ सोचने को अवश्य मजबूर करेगी |
खास खबर : भाजपाई हुये किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव
देहरादून, उत्तराखंड़ में विधान सभा चुनाव में मतदान की तिथि घोषित होने के साथ ही अब टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
किशोर टिहरी से लड़ेंगे चुनाव
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है |
गौरतलब हो कि किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद राज्य की विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके बाद बुधवार देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए।
कांग्रेस के टिकटों में परिवारवाद
कांग्रेस में टिकटों में बदलाव को लेकर पार्टी में परिवारवाद की बात भी उठने लगी है। हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, स्व. इंदिरा हृदयेश रद्देश और संसद केसी सिंह बाबा के परिवार के सदस्यों को टिकट मिला है। हरक की पुत्रवधू अनुकृति को लैंसडौन से, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बेटे को काशीपुर से, इंदिरा के बेटे सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी से और हरीश रावत की बेटी अनुपमा को हरिद्वार ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है। यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य नैनीताल से प्रत्याशी हैं ।
एक नजर : किशोर का परिचय
पिता का नाम-स्व. पीताम्बर दत्त उपाध्याय, माता-एकादशी देवी
जन्म तिथि- 01 जून 1958
जन्म स्थान- ग्राम पाली, जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल
शिक्षा- स्नातकोत्तर ,पीएचडी
पत्नी- सुमन कुकरेती उपाध्याय
राजनीतिक सफर:
उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में शामिल रहे।
-गांधी परिवार के सबसे निकटतम राजनेता। अमेठी उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी को चुनाव लड़ाने में अहम भूमिका।
-2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक राज्य मंत्री बने।
-2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए।
2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए।
-2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से हार गए। भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने हराया।
-2014 में किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गए। 2017 तक इस पद पर बने रहे।
काँग्रेस ने की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी,5 सीटों पर प्रत्याशी बदले
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में कितनी उथल-पुथल जारी है, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि दूसरी लिस्ट जारी होने और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान देने के बाद भी 5 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. बुधवार 26 जनवरी देर रात कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की है। वैसे तो ये तीसरी लिस्ट है लेकिन इस लिस्ट में 5 सीटें दूसरी लिस्ट की ही शामिल हैं, जिनमें बड़े बदलाव किए गए हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहले हरीश रावत की सीट को रामनगर से बदलकर लालकुआं कर दिया गया है। जबकि रामनगर सीट पर अब महेंद्र पाल सिंह लड़ेंगे, जिनका नाम पहले कालाढूंगी सीट के लिए तय किया गया था। वहीं कालाढूंगी सीट पर महेश शर्मा को अब प्रत्याशी बनाया गया है। दो अन्य सीटें- डोईवाला और ज्वालापुर पर भी उम्मीदवार बदले गए हैं। डोईवाला में मोहित उनियाल के स्थान पर गौरव चौधरी का नाम फाइनल किया गया है जबकि ज्वालापुर सीट पर बरखा रानी का टिकट काटकर रवि बहादुर को दिया गया है।
उत्तराखंड में भाजपा के 9 प्रत्याशी की लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला टिकट
उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट की जारी 9 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी केदारनाथ से शैलारानी को टिकट दिया गया