काँग्रेस ने की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी,5 सीटों पर प्रत्याशी बदले

0
988

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में कितनी उथल-पुथल जारी है, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि दूसरी लिस्ट जारी होने और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान देने के बाद भी 5 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. बुधवार 26 जनवरी देर रात कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की है। वैसे तो ये तीसरी लिस्ट है लेकिन इस लिस्ट में 5 सीटें दूसरी लिस्ट की ही शामिल हैं, जिनमें बड़े बदलाव किए गए हैं।

 

इस लिस्ट में सबसे पहले हरीश रावत की सीट को रामनगर से बदलकर लालकुआं कर दिया गया है। जबकि रामनगर सीट पर अब महेंद्र पाल सिंह लड़ेंगे, जिनका नाम पहले कालाढूंगी सीट के लिए तय किया गया था। वहीं कालाढूंगी सीट पर महेश शर्मा को अब प्रत्याशी बनाया गया है। दो अन्य सीटें- डोईवाला और ज्वालापुर पर भी उम्मीदवार बदले गए हैं। डोईवाला में मोहित उनियाल के स्थान पर गौरव चौधरी का नाम फाइनल किया गया है जबकि ज्वालापुर सीट पर बरखा रानी का टिकट काटकर रवि बहादुर को दिया गया है।