Thursday, March 28, 2024
HomeStatesUttarakhandराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी खजान दास ने किया नामांकन...

राजपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी खजान दास ने किया नामांकन पत्र दाखिल

देहरादून, राजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खजान दास ने महापौर सुनील उनियाल गामा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट वरिष्ठ भाजपा नेता भगवत प्रसाद मकवाना के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात लॉर्डवेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को कहा उत्तराखंड चुनाव में भाजपा 60पार के लक्ष्य के साथ पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, उत्तराखंड में जबसे डबल इंजन की सरकार बनी है तभी से केंद्र और राज्य में विकास की गंगा बह रही है राजपुर सीट पर खजानदास जी ने अनेकों योजनाओं से जनता के दिलों में अपना स्थान बनाया है जिसकों नकारा नही जा सकता निसंदेह राजपुर सीट पर फिर से कमल खिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल पूर्व राज्य मंत्री अजीत चौधरी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक हरीश नारंग सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा प्रदेश मंत्री बबिता सहोत्रा महानगर मंत्री सुनील शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश भट्ट मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता महामंत्री राहुल लारा एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून, मसूरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में विधिवत हवन पूजन के बाद चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बार भाजपा साठ प्लस का लक्ष्य पूरा करेगी व मसूरी विधानसभा से 21 हजार से अधिक की लीड से चुनाव जीतेगी।मसूरी में भाजपा का चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन कहा 10  मार्च को खिलेगा कमल - लोकजन न्यूज
मसूरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुच कर पहले चुनाव कार्यालय में हवन किया जिसे प. परशुराम भटट व जगदीश भटट ने संपन्न करवाया उसके बाद चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया व कहा कि इस बार भाजपा साठ प्लस का लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसमें से लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं वहीं लगातार यह क्रम जारी है कई बार तो पार्टी से पूछना पड़ता है कि लोगों को पार्टी ज्वाइन कराउं या नहीं। लेकिन यह भाजपा की रीति नीति है व देश व प्रदेश में भाजपा का कार्य है जिससे प्रभावित होकर लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि उनके मुख्यमंत्री के दावेदार हरीश रावत को इधर उधर फेंक रहे हैं। क्यो कि कांग्रेस के नेताओं मे आत्मविश्वास की कमी है, उनकी स्थिति कमजोर है अगर हरीश रावत में दम होता तो अल्मोड़ा से लड़ते जहां के वह रहने वाले हैं अब उन्हें राम नगर से भी हटा कर लाल कुआं भेज दिया है। कांग्रेस खुद एक दूसरे को हराने में लगी है और इस बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि भाजपा में ही महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 कैरेट के हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 कैरेट के हैं जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनके आने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता का प्रेम व आशीर्वाद है कि दो बार उन्हें विधायक बनाया व अब हैट्रिक बनाने जा रही है। मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी की बहन ने खुद भाजपा ज्वाइन की है उनके राइट हैंड प्रधान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता ने कहा कि मसूरी की जनता जिस तरह से गणेश जोशी के पक्ष में खड़ी है उससे उनकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है केवल अंतर बढाना बाकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मसूरी से भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि उनका काम बोलता है। इससे पूर्व कई विधायक मसूरी से रहे जिन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन जब से गणेश जोशी यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे है यहां के लोगों को पता चला कि विधायक कैसे होते हैं उनके कार्य करने की शैली व उनके द्वारा किए गये विकास कार्य व जनता से परिवार जैसा संबंध ही उनकी जीत के अंतर को बढायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद मंसूर, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कोच सुभाष राणा, रवीद्र गोयल, अभिलाष, अनीता पुंडीर, राजश्री रावत, आरएन माथुर, सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, जसोदा शर्मा, अरविंद सेमवाल, सपना शर्मा, धनेंद्र पुंडीर, सुरेश गोयल, रमेश कन्नौजिया, मुकेश धनाई, अमित भटट, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा ने अलग कार्यक्रम आयोजित कर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के करीब 70 युवाओं को गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी को विशाल जीत दिलाने के लिए एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल करवाया है। एनएसयूआई के महासचिव मुकेश, युवा कांग्रेस के सचिव विमल, राहुल कठैत, रवीद्र रावत सहित पुराने एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे उन्हें भाजपा में शामिल करवाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह नई टीम गणेश जोशी को विशाल जीत दिलायेगी।

 

कांग्रेस प्रारंभ से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण विरोधी रही : रवीन्द्र जुगरान

देहरादून, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व उत्तराखंड आंदोलनकारी रवीन्द्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण विरोधी दल रही है। मुजफ्फरनगर कांड, मसूरी खटीमा, श्रीयंत्र टापू, जोगीवाला, करनपुर, रुड़की गोलीकांड होने के बावजूद भी कांग्रेस विधायक दल का मुलायम सिंह यादव की दमनकारी सरकार को समर्थन जारी रहा कांग्रेस के समर्थन से ही मुलायम सिंह यादव सरकार उत्तराखंड-वासीयों का दमन कर रही थी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने मुलायम सिंह यादव सरकार को बर्खास्त करने के बजाय ऊतर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव सरकार को समर्थन जारी रखा। कांग्रेस ने कभी भी अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड राज्य निर्माण का उल्लेख नहीं किया। BJP leader Ravindra Jugran raised many questions on Union Ministry of  Educationउत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस पार्टी ने अनेक बार करनपुर गोली काण्ड तीन अक्टूबर 1994 के आरोपी सूर्यकांत धस्माना को मेयर व विधानसभा का टिकट देकर साबित किया की वो शहीदों, गोलीकांड से घायल आंदोलनकारीयों का बारम्बार अपमान करती चली आ रही है। कांग्रेस कंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी व कांग्रेस उतराखंडियत की बात करती है तो क्या करनपुर गोली काण्ड के आरोपी सूर्यकांत धस्माना को टिकट देकर वह क्या साबित करना चाहती है
कांग्रेस उत्तराखंड वासियों की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करती चली आ रही है यह उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों, मातृशक्ति व उत्तराखंड की संघर्षशील जनता का अपमान है जिसका जवाब राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

 

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का बराबर विकास मेरी प्राथमिकता : कैलाश शर्मा

अल्मोड़ा, बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो एक मौका दिया हैं वह इसके लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। श्री कैलाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा की अगर वह चुनाव जीते तो मुख्य रूप से जो पहाड़ों से पलायन हो रहा हैं उसे रोकने के लिए प्रयास करेंगे। यहां की स्वस्थ सुविधाओ को शिक्षण संस्थानों को उन्नत कर के हो रहे पलायन को रोकेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का बराबर विकास करेंगे। उन्होंने कहा की यह की मुख्य समस्या ट्रेफिक की हैं उसके लिए लोवर मॉल रोड से धारानौला तक टनल का निर्माण किया जाएगा।इसके अलावा जो भी मूलभूत समस्या हैं उसका समाधान किया जाएगा प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन रौतेला,गोविंद पिलख्वाल,कैलाश गुरुरानी, सोबू शाह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

एम्स में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,
संस्थान के डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

ॠषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्थान के डीन (एकेडमिक) प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सैनानियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) अच्युत रंजन मुखर्जी, एमएस अश्वनी कुमार दलाल, डीएचए ब्रिगेडियर प्रो. यूबी मिश्रा, प्रो. बीके बस्तिया, प्रो. कमर आजम, कुलसचिव राजीव चौधरी, एफए कमांडेंट पर्वत कुमार मिश्रा,नर्सिंग सुपरिटेंडेंट घेवर चंद आदि मौजूद थे। उधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राइफलमैन जसवंत सिंह रावत डीआरडीओ कोविड केयर सेंटर में एम्स के डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रोफेसर एसके हांडू, डा. नम्रता गौर, डा. अमित त्यागी आदि मौजूद थे।

 

भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने किया नामांकन, अल्मोड़ा की सभी विधानसभा सीटों पर मिलेगी विजयश्री

(अशोक पांडे़य )

 

अल्मोड़ा, भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत एक वेंकट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें कैलाश शर्मा ने कुमाऊनी भाषा में अपना संबोधन देते हुए कहा कि मोदी जी हमारे जन जन के नेता है मोदी जी की प्रेरणा से कार्य करने की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करते है सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर विधानसभा प्रत्याशी बनकर कार्य करेंगे | भाजपा की शक्ति पन्ना प्रमुख है हम सब की ताकत भाजपा कार्यकर्ता है | उन्होंने कहा कि मैं स्वयंसेवक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पुत्र हूं सामूहिकता के कारण ही हम जीतेंगे, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में अल्मोड़ा की भाजपा विधानसभा में 6 सीटों पर जीतेगी |
जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ता कमल के फूल को देखकर भाजपा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे सभी लोग मिलकर कार्य करते हुए विजय पताका फहराएंगे प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल ने कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर परचम लहराने का काम युवा मोर्चा के द्वारा किया जायेगा गोविंद पिलख्वाल ने कहा राजनीतिक क्षेत्र मैं महत्वकांक्षI होती है कार्यकर्ता बड़ा मन करके कार्य करे
विधानसभा प्रभारी सचिन साह ने कहा देवतुल्य कार्यकर्ताओ के द्वारा विधानसभा पहुचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे अजित सिंह कार्की ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को सघर्ष करते हुए कैलाश शर्मा को विधायक बनाना है
सभा को प्रकाश बिष्ट राजेन्द्र राणा ने संबोधित किया मंच का संचालन मनोज जोशी ने किया बैठक मे चंदन मेहरा रमेश बहुगुणा कैलाश गुरुरानी ललित मेहता अरविन्द बिष्ट रणजीत भंडारी अजय वर्मा हरीश कनवाल सुनील बिष्ट संजय साह कृष्णा पलियाल किरन पंत लता बोरा धर्मवीर आर्य राजा खान देवकी बिष्ट शैलेन्द्र साह गंगा बिष्ट राधिका जोशी निर्मला जोशी रमा जोशी बिना नयाल चन्द्रा जोशी मीना नेगी चम्पा पांडे कमला भटट मोहनी कनवाल रेखा आर्य गीता जोशी निशा बिष्ट तारा जीना शिवम प्रधान विनोद रावत आदि उपस्थित थे |
भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज कई लोगों ने सदस्यता ली, गीता गुणवन्त हेमा देवी विनय गुणवन्त हिमांशु गुणवन्त विजय पांडे विवेक जोशी हिमांशु बोरा हेम तिवाड़ी राहुल कुमार विकी सागर अशोक कुमार संजय बिष्ट पूरन मेहरा विजय मेहरा महेश कार्की विवेक मेहरा अजय मेहरा अमन कार्की शिब्बन मेहरा सूरज मेहरा मनीष कार्की अभिषेक मेहरा कृष्णा मेहरा मुकेश नयाल देव मेहरा गोकुल मेहरा अमित मेहरा समीर मेहरा महेश मेहरा सचिन मेहरा सुमित कुमार सुंदर चन्द्र जीवन चंद्र प्रेम चंद्र आदि लोगों ने सदस्यता ली

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments