Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधान सभा से दाखिल किया नामांकन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधान सभा से दाखिल किया नामांकन पत्र

यूएस नगर (खटीमा), राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल कर दिया। धामी आज नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने घर पर पूजा अर्चना करके निकले। आज गुरुवार को सवा 12 बजे के आसपास उन्होंने अपना पर्चा दाखिल कराया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। वे न सिर्फ खटीमा से बल्कि भाजपा पूरे प्रदेश में जीत दर्ज करके दोबारा से अपनी सरकार बनाने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में कांग्रेस के भुवन कापड़ी हैं तो आम आदमी पार्टी ने एसएस कलेर के माध्यम से धामी को चुनौती पेश की है। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दलों में असंतुष्ट नेताओं की अदला बदली भी कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ सकती है |Uttarakhand Assembly Election 2022: Cm Pushkar Singh Dhami File Nomination Today In Khatima - Uttarakhand Assembly Election 2022: दिग्गजों ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में पूजा-अर्चना ...

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments