Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowमहात्मा खुशी राम पब्लिक लाइब्रेरी में मासिक संगीत संध्या का शुभारंभ

महात्मा खुशी राम पब्लिक लाइब्रेरी में मासिक संगीत संध्या का शुभारंभ

देहरादून, महात्मा खुशी राम पब्लिक लाइब्रेरी में संगीत जगत के कलाकारों द्वारा मासिक संगीत संध्या का शुभारंभ किया गया। मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन द्वारा विश्व रिकॉर्ड धारक श्रीमती अंजू पाण्डे, डॉ. सरस्वती सिंह, डॉ. अरुण भट्ट, जगदीश बावला सचिव, सुकीर्ति आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। मां सरस्वती की वंदना के उपरांत अंजू पाण्डे द्वारा एक ग़ज़ल ,”ये ज़मीन चांद से बेहतर नजर आती है हमे” गाई गई।
इसके पश्चातद्र अरुण भट्ट द्वारा “हम जिंदगी की आस करे भी तो क्या करे” तथा बदलने वाले जरा तकदीर बदलना मेरी हमने तुझको तेरी तकदीर बदलते देखा।” तरन सिंह द्वारा भी ग़ज़ल गाई गई तत्पश्चात ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा जिंदगी सबको मिली हो ये जरूरी तो नहीं है गज़ल सुनाई गई। सचिव जगदीश बावला ने बताया कि अब लाइब्रेरी में हर माह संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया जायेगा ।
कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, डी. डी. पी. पालीवाल, डॉ. राजेश डोभाल, डॉ. लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, इंदु अग्रवाल, डॉ सरस्वती सिंह, रूप चंद गुरुजी, नरेंद्र शर्मा “अमन”, नरेंद्र चंचल, रविन्द्र सेठ,डॉ निर्मल पांडे, कविता दत्ता, के एन सिंह नागिया, पीतांबर जोशी, सुनील मदान, सुकीर्ति आर्या एड वर्तिका त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बावला जी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments