Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowत्यौहारों से पहले इस सम्बन्ध में की जाय प्रभावी व्यवस्था

त्यौहारों से पहले इस सम्बन्ध में की जाय प्रभावी व्यवस्था

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कोविड 19 के साथ डेंगू एवं मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

सोमवार को सचिवालय मे इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिये हैं। सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद डेंगू एवं मलेरिया के लक्षण सामने आते हैं। इसके लिये साफ सफाई, दवा आदि के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाय। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अस्पतालों में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता हो। नगर निकायों द्वारा समय-समय पर फॉगिंग की जाए। शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाय। तथा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल के बाद डेंगू जैसी बिमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक प्रबन्धन पर ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। इस पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे, इस दिशा में सतर्क रहने की भी जरूरत उन्होंने बतायी।

कोविड-19 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का प्रभाव कम जरूर हुआ है लेकिन समाप्त नही हुआ है इसके लिए सभी स्तरों पर एहतियात एवं सावधानी बरती जानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में भी व्यापक जनजागरूकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रभाव को नियन्त्रित करने के लिये इस सम्बध में जारी निर्देशों एवं सावधानियों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाय, लोग इसके प्रति लापरवाह न बने इस पर ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि राज्य सरकार द्वारा जनहित को ध्यान मे रखते हुए 207 प्रकार की पैथालॉजिकल जांचे निशुल्क उपलब्ध कराये जाने, जच्चा बच्चा को अस्पताल से निःशुल्क घर छोड़ने के लिये संचालित खुशियों की सवारी जैसी योजनाओं का भी जनता को सरल तरीके से समझाने के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है, इसकों और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिये स्वास्थ्य विभाग, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ ही निजि चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने सभी पीएचसी एवं सीएचसी मे आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की व्यवस्था के साथ ही तीन नये मेडिकल कालेजों हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम केयर फण्ड के तहत उपलब्ध कराये गये वेंटिलेटर आदि की भी जानकारी प्राप्त की तथा इनकी स्थापना के सम्बन्ध मे कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन, डेंगू एवं मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, सचिव श्री अमित नेगी, अपर सचिव स्वास्थ्य सुश्री सोनिका, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दी विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति, जारी हुए शासनादेश

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के नगर पंचायत पोखरी में खण्डजा एवं सी.सी. मार्ग हेतु 97.06 लाख, नालियों के निर्माण हेतु 49.20 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत वार्ड न. 14 में अम्बेडकर पार्क के निकट उपलब्ध भूमि पर पार्क के निर्माण हेतु 72.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रायपुर की डांडा खुदानेवाला पेयजल योजना के प्रथम चरण हेतु 1.70 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र मसूरी की कालीदास रोड पुनर्गठन सीवरेज योजना हेतु 4.89 करोड़, नगर निगम देहरादून के वार्ड नं. 01 में कुठालगांव पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 3.95 करोड़ रूपये, विधानसभा धर्मपुर की वार्ड नं. 70 लक्खीबाग को ओ.डी.एफ. मुक्त बनाने हेतु दरभंगा बस्ती में नई सीवर लाईन का कार्य एवं वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सीवर लाईन/चैम्बर्स की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु 97 लाख 89 हजार रुपये, गैरसैंण में आधुनिक शौचालय निर्माण हेतु 41.36 लाख, सुशीला तिवारी हास्पिटल चौराहे से आई.टी.आई. नीम के पेड़ (रौला गधेरा तक) पुरानी ए.सी. एवं पी.वी.सी पाईप लाईन के स्थान पर नई एम.एस. एवं जी.आई. पाईप लाईन बिछाने हेतु 1 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में 200 शौचालय स्थापित किये जाने हेतु 50.00 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के गांधी ग्राम ताकुला का गांधी स्टडी सेंटर एवं आरकाइव के रूप में विकास किये जाने हेतु 77.89 लाख रुपये, मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने हेतु अवशेष धनराशि 27.95 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी निर्गत कर दिया गया है।

 

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति ₹250 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह की गई

श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति ₹150 प्रति माह से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह की गई 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर  रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है।  श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणाएं की थीं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति, जारी हुए शासनादेश।

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के नगर पंचायत पोखरी में खण्डजा एवं सी.सी. मार्ग हेतु 97.06 लाख, नालियों के निर्माण हेतु 49.20 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत वार्ड न. 14 में अम्बेडकर पार्क के निकट उपलब्ध भूमि पर पार्क के निर्माण हेतु 72.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रायपुर की डांडा खुदानेवाला पेयजल योजना के प्रथम चरण हेतु 1.70 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र मसूरी की कालीदास रोड पुनर्गठन सीवरेज योजना हेतु 4.89 करोड़, नगर निगम देहरादून के वार्ड नं. 01 में कुठालगांव पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 3.95 करोड़ रूपये, विधानसभा धर्मपुर की वार्ड नं. 70 लक्खीबाग को ओ.डी.एफ. मुक्त बनाने हेतु दरभंगा बस्ती में नई सीवर लाईन का कार्य एवं वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सीवर लाईन/चैम्बर्स की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु 97 लाख 89 हजार रुपये, गैरसैंण में आधुनिक शौचालय निर्माण हेतु 41.36 लाख, सुशीला तिवारी हास्पिटल चौराहे से आई.टी.आई. नीम के पेड़ (रौला गधेरा तक) पुरानी ए.सी. एवं पी.वी.सी पाईप लाईन के स्थान पर नई एम.एस. एवं जी.आई. पाईप लाईन बिछाने हेतु 1 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में 200 शौचालय स्थापित किये जाने हेतु 50.00 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के गांधी ग्राम ताकुला का गांधी स्टडी सेंटर एवं आरकाइव के रूप में विकास किये जाने हेतु 77.89 लाख रुपये, मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने हेतु अवशेष धनराशि 27.95 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी निर्गत कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments