Friday, May 3, 2024
HomeUncategorizedकृषि कानूनों पर कांग्रेस का विरोध : हरियाणा में एंट्री से रोका...

कृषि कानूनों पर कांग्रेस का विरोध : हरियाणा में एंट्री से रोका गया तो धरने पर बैठे राहुल, यहीं करूंगा इंतजार

कुरूक्षेत्र, केन्द्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची। राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा जाने की मांग की। 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की परमिशन नहीं थी, ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया। यहां धक्का-मुक्की भी हुई और राहुल धरने पर बैठ गए।

राहुल ने कहा कि वो हिलेंगे नहीं, इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जाने नहीं दिया जाता वो एक घंटे, 5 घंटे, 24 घंटे, 100 घंटे, एक हजार घंटे या 5 हजार घंटे इंतजार करेंगे। कुछ देर बातचीत के बाद राहुल को 100 कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में एंट्री दे दी गई। कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली पटियाला से निकली थी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खत्म होगी।

ट्रैक्टर रैली पंजाब के पटियाला से हरियाणा बॉर्डर पहुंची। कुछ जगहों पर राहुल भी ट्रैक्टर चलाते दिखे। रैली में उनके साथ हरीश रावत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी थे। पुलिस इस ट्रैक्टर रैली की वीडियोग्राफी करेगी। कुमारी शैलजा ने करनाल और कुरुक्षेत्र के डीएम से यात्रा की इजाजत ली है, रैली की नहीं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी को हरियाणा आने से नहीं रोका |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments