Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandअनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, महिला सहित 3 लोगों की मौत

अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, महिला सहित 3 लोगों की मौत

शिमला। जिला शिमला के देहा थाना क्षेत्र में एक आल्टो कार एचपी 09-6062 अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा मंगलवार की शाम माई पुल के पास हुई। मृतकों की पहचान लोकेंद्र (23) पुत्र रमेश, निखिल (22) पुत्र कृष्ण दत्त और लीला शर्मा (50) के रूप में हुई है। दोनों युवक धगाली और महिला कुमारसेन की रहने वाले। कार लोकेंद्र का भाई यशपाल (19) चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे ठियोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हुए ये चारों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और सैंज से बलग होते हुए धगाली की तरफ जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बुधवार को बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments