Tuesday, May 21, 2024
HomeTrending Nowब्रैकिंग : भीषण अग्निकांड में 22 झोपड़िया जलकर हुई राख

ब्रैकिंग : भीषण अग्निकांड में 22 झोपड़िया जलकर हुई राख

देहरादून, राजधानी देहरादून में आज सुबह भीषण आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दून के खुड़बुड़ा मौहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह भीषण हादसा हो गया।
खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चें और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें कई छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पाया जा सका।
यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह कुछ लोग तार जलाकर उससे तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। यहां 4,5 सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि समय पर सूचना मिलने पर आग को फैलने से रोका जा सका |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments