(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरवासा में आज बादल फटने की घटना सामने आई है। आज प्रात: 10 बजे जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप बादल फटने के कारण उक्त स्थान से गुजर रहे तीर्थ यात्रियों समेत मलबे के चपेट में आने से कई व्यक्ति घायल एवं हताहत हो गये हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटना स्थल के लिए आवश्यक उपकरणों सहित पुलिस, फायर, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, जिला प्रशासन की टीमें रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया।
इस घटना में 10 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिसमें 6 पुरुष 4 महिला शामिल हैं जबकि 6 लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल व्यक्तियों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया तथा 17 घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु स्टेजिंग एरिया सोनप्रयाग में लाया गया। घटना में 5 घोड़े एवं 7 खच्चर भी घायल हुए हैं जिनका पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि आगामी 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं , यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तथा आपदा जैसी घटना घटित होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा माँक ड्रिल किया गया जिसमें सभी विभागों ने आपसी समन्वय व माॅक ड्रिल में अपना पूर्ण योगदान दिया गया।




