Tuesday, April 30, 2024
HomeTrending Nowमौन सत्याग्रह कर कांग्रेस ने जताया हाथरस कांड पर विरोध

मौन सत्याग्रह कर कांग्रेस ने जताया हाथरस कांड पर विरोध

हरिद्वार 05 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्य्क्षा सोनिया गांधी के आह्वान  व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर हाथरस कांड को लेकर मोदी योगी सरकार के कुशासन के  खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क पर मौन सत्याग्रह किया,तथा राम धुन भजन रघुपति राघव राजाराम का पाठ किया गया।

हाथरस की घटना  की जानकारी लेने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका वाड्रा के साथ मोदी योगी की सरकार ने गाड़ी से उतारकर धक्का-मुक्की की गई जिसके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल,महानगरअध्यक्ष संजय अग्रवाल,जिला अध्यक्ष ग्रामीण धर्मपाल सिंह,पूर्व विधायक अमरीश कुमार,पूर्व विधायक रामयशसिंह,प्रदेश सचिव पूनम भगत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी श्रमिक नेता राजवीर सिंह,सतीश कुमार प्रदेश महासचिव,अशोक शर्मा मेयर प्रतिनिधि,डा.समीर सिंह,अनिल भास्कर, , शुभम अग्रवाल,रवि कश्यप,डा.दिनेश पुंडीर, ,कैलाश प्रधान,बलराम राठौर, विक्की कोरी,पार्षद इसरार अहमद,नीलम शर्मा पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद तहसीन अहमद,अंजू द्विवेदी, बी.एस.तेजियान,धर्मपाल ठेकेदार,पुनीत कुमार पार्षद, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments