” जनपद से इंटरमीडिएट में 14 एवं हाईस्कूल में 13 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मैरिट सूचि में जगह बनाई है।
प्रदेश के उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो इंटरमीडिएट में मंडल स्तर पर 90.58 प्रतिशत के साथ जनपद पहले एवं प्ररदेश स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है। हाईस्कूल में 90.09 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ मंडल स्तर पर दूसरे एवं प्रांत स्तर पर सातवें नंबर पर जगह बनाई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इंटरमीडिएट के परीक्षा प्रतिशत में चार फीसद का उछाल आया है। एक बार फिर माई गोविन्द गिरि सरस्वती विद्या मंदिर वेलणी के छात्रो ने एक बार फिर उत्तकृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बडाया”।
(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी जनपद के होनहारों ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कर उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा। इंटरमीडिएट में 14 एवं हाईस्कूल में 13 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मैरिट सूचि में जगह बनाई है। जनपद के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ,जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एँव मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
प्रदेश के उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो इंटरमीडिएट में मंडल स्तर पर 90.58 फीसद के साथ जनपद पहले एवं प्ररदेश स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं हाईस्कूल में 90.09 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ मंडल स्तर पर दूसरे एवं प्रांत स्तर पर सातवें नंबर पर जगह बनाई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इंटरमीडिएट के परीक्षा प्रतिशत में चार फीसद का उछाल आया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट ने जानकारी देते हुये बताया कि इंटरमीडिएट में अगस्त्य पब्लिक इंटर कालेज जवाहरनगर के अंशुल नेगी ने 97 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान लाटा बाबा इंटरमीडिएट काॅलेज शीशों के अभिषेक ने 95.40 फीसद अंक हासिल कर दूसरा स्थान जबकि अगस्त्य पब्लिक इंटर कालेज जवाहरनगर की अंशिका नेगी ने 95 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में जनता हाईस्कूल मणिपुर चाका के शिवम मलेठा ने 99.60 प्रतिशत हासिल कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर लाटा बाबा इंटरमीडिएट काॅलेज शीशों के मनमोहन सिंह ने 98 जबकि अतुल माॅडल पब्लिक हाईस्कूल, तिलवाड़ा के वैभव नेगी ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है। माई गोविन्द गिरि सरस्वती विद्या मंदिर वेलणी
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बेलनी,रुद्रप्रयाग की छात्रा मेघा बुटोला ने हाईस्कूल में उत्तराखंड की मेरिट सूची में 22 वां , अंजलि भट्ट ने इंटरमीडिएट में 11वां, सुहानी रौतेला ने इंटरमीडिएट में 21 वां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम,अपने विद्यालय का नाम उत्तराखंड स्तर पर ऊंचा किया है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी छात्र छात्राओ को उनकी इस उपलब्धि बधाइयाँ एँव शुभकामनाएं दी।




