Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowवीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रृद्धाजंलि है शौर्य दीवार: हरबीर सिंह

वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रृद्धाजंलि है शौर्य दीवार: हरबीर सिंह

हरिद्वार 05 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) विश्वभर में   भारतीय सेना के अदम्य साहस के लिए उत्तराखण्ड का नाम गौरव से लिया जाता है। देवभूमि में स्वतंत्रता से पूर्व और आजादी के पश्चात अनेक वीर सैनिक वीरता पदक से सम्मानित हुए हैं। इसके साथ ही हजारों सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इन वीर सैनिकों के प्रति एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित शौर्य दीवार सच्ची श्रृद्धाजंलि है। वर्तमान पीढ़ी में शौर्य दीवार के साथ राष्ट्रीयता व देशभक्ति के भाव पैदा होंगे।

उक्त विचार अपर कुम्भ मेला अधिकारी हरबीर सिंह ने महाविद्यालय में वीर सैनिकों की याद में बनी शौर्य दीवार का सोशल डिस्टेंसिंग नामर्स के अनुसार उद्दघाटन करते हुए व्यक्त किये। शौर्य दीवार को शौर्य स्तम्भ की उपाधि देते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए एक नई आजादी की आवश्यकता है जिससे वे व्यसन मुक्त जीवन जी सकें। उन्होंने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर अपने देश का नाम रोशन करें।

काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति रक्षा हेतु हमारे नायकों एवं राष्ट्रभक्तों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि विद्या प्राप्ति के साथ वीरता के प्रति जनजागरण में युवा पीढ़ी को जागरूक करने में यह शौर्य दीवार नींव का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि काॅलेज के खेलकूद मैदान के पीछे शहीद घाट बनाने का प्रशासन से अनुरोध किया जायेगा।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि नवनिर्मित शौर्य दीवार में 21 परमवीर चक्र प्राप्त सैनिकों के चित्र के साथ उनकी गौरवगाथा अंकित है। वीर सैनिकों को अपना आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा कि हम वीर जवानों की कुर्बानियों की बदौलत स्वतंत्र होकर खुली हवा में सांस ले रहे हैं। जिस वक्त देश का जवान सीना तान कर सीमा पर खड़ा होता है, उस समय हम चैन से अपने घरों में सो रहे होते हैं, इसलिए शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने छात्र-छात्राओं से भारतीय सेना में भर्ती होने की अपील करते हुए कहा कि देशभक्तों व वीर सैनिकों के बिना किसी भी देश के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने सभी अतिथियों का अभिवादन प्रकट करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं में देश भक्ति की अलख जगाने के लिए काॅलेज परिसर में शौर्य दीवार का शिलान्यास किया गया है, इससे वीर शहीदों की याद ताजा रहती है।

नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा वर्चुअल के माध्यम से शौर्य दीवार का उद्घाटन अवसर पर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धाजंलि भी अर्पित की गयी।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के  अध्यक्ष  महन्त लखन गिरि जी महाराज, महन्त रामरतन गिरि, महन्त दिनेश गिरि, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. कुसुम नेगी, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. शिवकुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, श्रीमती रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, वैभव बत्रा, साक्षी अग्रवाल, सुगन्धा वर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. विनीता चैहान, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पदमावती तनेजा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चैहान, होशियार सिंह चैहान, श्रीमती हेमवंती आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments