Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedनए विकास खंड भवन के लिए 34 नाली भूमि का आगणन शीघ्र...

नए विकास खंड भवन के लिए 34 नाली भूमि का आगणन शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश

(चमोली) कर्णप्रयाग, स्थानीय विकास खंड कार्यालय में  कैबिनेट मंत्री  की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशासनिक मुस्तैदी देखने को मिली, जहाँ खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित उनके सभी अधीनस्थ कर्मचारी और मातहत अपने कार्यस्थल पर पूरी तरह मुस्तैद पाए गए।

रीप परियोजना की समीक्षा और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा दौरे के मुख्य एजेंडे के तहत कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं के साथ ‘रीप’ (REAP) परियोजना की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और परियोजना की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई। मंत्री जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने पर बल दिया।

परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था सुधार के निर्देश निरीक्षण के दौरान विकास खंड परिसर में व्यवस्थित सफाई न होने का मामला भी सामने आया। इस संबंध में जब प्रशासन से जवाब तलब किया गया, तो सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति को इसका मुख्य कारण बताया गया। व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु माननीय मंत्री जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके से ही नगर पंचायत अध्यक्ष एवं संबंधित उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अतीत के खट्टे-मीठे संस्मरण किए साझा बैठक के अंतिम चरण में सदन का माहौल बेहद आत्मीय और प्रेरणादायक हो गया। माननीय मंत्री जी ने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने इसी सदन में अपने ग्राम प्रधान और जिला परिषद सदस्य रहने के दौरान के कई रोचक किस्से और अविस्मरणीय पल साझा किए, जिसने मौजूद कर्मियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

 नए विकास खंड भवन को जल्द मिलेगी हरी झंडी

विकास की कड़ियों को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी द्वारा नए विकास खंड भवन के निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। उन्होंने इसके लिए प्रस्तावित 34 नाली भूमि का औपचारिक प्रस्ताव और आगणन (Budget Estimate) जल्द से जल्द तैयार कर शासन को भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments