बेंगलुरु: आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित ‘स्टार्टअप इंडिया भारत स्टार्टअप चैलेंज 2026’ के तहत दो दिवसीय ‘ईकोक्रांति–शुभ लाभ 1.0’ सम्मेलन का समापन हुआ। DPIIT और श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम (SSRDP) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय अभियान में देशभर से 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।
श्री श्री तत्त्व के प्रबंध निदेशक श्री अरविंद वर्चस्वी ने उद्देश्यपूर्ण संस्थानों के निर्माण में आंतरिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा,
“गुरुदेव श्री श्री रविशंकर सदैव कहते रहे हैं कि जब आप किसी व्यक्ति में अदृश्य एवं अमूल्य रूप से निवेश करते हैं, तो वह आपको अनेक गुना प्रतिफल लौटाता है। ईकोक्रांति की संपूर्ण अवधारणा उन्हीं मूल्यों से प्रेरित है जिन्हें गुरुदेव ने विश्वभर में जन-जन तक पहुँचाया है।”
विजेता स्टार्टअप्स के लिए यह मंच केवल पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर नहीं था, बल्कि दीर्घकालिक सहयोग और विकास की नई संभावनाओं का द्वार भी सिद्ध हुआ।
-
विजेता: ISM ClimaTech (दीपाली जड़िया व डॉ. हरीश जड़िया) – रीसायकल न होने वाले पैकेजिंग कचरे को औद्योगिक कच्चे माल में बदलने के लिए।
-
प्रथम उपविजेता: अकाला डिज़ाइन एंड टेक प्राइवेट लिमिटेड।
-
द्वितीय उपविजेता: इन वेस्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड।
विशेष पुरस्कार:
-
सर्वश्रेष्ठ सतत विकास: ECMT
-
सामाजिक प्रभाव पुरस्कार: कोसाइकिल होराइज़न
-
सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण प्रभाव: बनावृत
-
सर्वश्रेष्ठ जलवायु प्रौद्योगिकी: इंट्रिन्सिक फाउंड्रीज़
आयोजन में निवेशक संवाद के साथ मानसिक स्वास्थ्य हेतु ध्यान सत्र भी हुए। SSRDP के निदेशक देवांग वोरा और श्री श्री तत्त्व के MD अरविंद वर्चस्वी ने उद्देश्यपूर्ण उद्यमिता पर बल दिया। बड़ा लक्ष्य: बीते दो वर्षों में 10,000 परिवारों तक पहुँचकर 200 टन सिंगल-यूज़ प्लास्टिक कचरा रोकने वाले इस अभियान का लक्ष्य अगले दो वर्षों में 10 लाख परिवारों तक पहुँचकर 1,000 टन प्लास्टिक उपयोग को रोकना है।

Recent Comments