Monday, June 1, 2026
HomeTrending Nowसड़क हादसा : भीतरी पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की...

सड़क हादसा : भीतरी पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

(देवेन्द्र चमोली )
रुद्रप्रयाग – कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत भीरी पेलिंग मार्ग पर एक सिलेरियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। वाहन में सवार स्थानीय लोग बांसबाड़ा से पेलिंग/उथिंड गांव की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में तीन लोगों की मोत हो गयी व पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया।
पुलिस द्वारा मिली सूचना के अनुसार घटना करीब सवा 12 बजे की है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर अधीनस्थ पुलिस बल सहित, कोतवाली ऊखीमठ का पुलिस बल तथा एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। टीमों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कार्य करते हुए 5 घायलों को निकालकर नजदीकी चिकित्सालय अगस्यमुनि भिजवाया गया। इस दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही कर शवों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन संख्या UK 13 B 4293 सिलेरियो है तथा यह वाहन सड़क से तकरीबन 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटका है। यह वाहन बांसवाड़ा की ओर से ऊपर पेलिंग/उथिंड की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्तियों के का विवरण निम्नानुसार है-
घायलों का विवरण –
1- रेशमा देवी पत्नी अंजन सिंह
2- दक्षित पुत्र पंकज सिंह उम्र 5 वर्ष
3- सान्वी पुत्री पंकज सिंह उम्र 3 वर्ष
4- विहान पुत्र अंजन सिंह उम्र 8 वर्ष
5- वैभव पुत्र अंजन सिंह उम्र 10 वर्ष

मृतकों का विवरण-
1- महेन्द्र सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 68 वर्ष
2- अंजन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, उम्र 42 वर्ष
3- संगीता देवी पत्नी पंकज सिंह उम्र 32 वर्ष
उपरोक्त सभी घायल/मृतक व्यक्ति उथिंड गांव के निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments