Sunday, April 19, 2026
HomeTrending Nowरुद्रप्रयाग में सजेगा उक्रांद का मंच: 11-12 अप्रैल को होगी केन्द्रीय कार्यसमिति...

रुद्रप्रयाग में सजेगा उक्रांद का मंच: 11-12 अप्रैल को होगी केन्द्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक

रुद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक 11 -12 अप्रैल को रुद्रप्रयाग में आयोजित होगी। प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुये दल के भावी कार्यक्रमों तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। पर्वतीय छैत्रो में उक्रांद के बढ़ते जनाधार को देखते हुये उक्रांद केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक ब्यवस्थाओं के लिये केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली व जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
दल के केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद कार्यकारिणी रुद्रप्रयाग को बैठक की मेजबानी सौंपीं गयी है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में दल के वरिष्ठ नेतागण व प्रदेश भर से केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे। दल के जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 11-12 अप्रैल की बैठक की तैयारियों में जिला कार्यकारिणी जुटी हुई है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री विष्णु कांत शुक्ला, केन्द्रीय संगठन मंत्री पृथ्वीपाल रावत, केन्द्रीय प्रचार मंत्री जिताकर सिंह जंगवाण आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments