Sunday, April 19, 2026
HomeTrending Nowकर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता

कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता

(प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड )

हरिद्वार (कुलभूषण ) आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उड़ान-2026 मनाया गया। वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाडा परिषद; अध्यक्ष, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट; अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा की गई। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रो बत्रा ने बताया कि इस सत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा। प्रो बत्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा आई टी डी ए के साथ अनुबंध कर डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग के निःशुल्क कोर्स प्रारंभ किए गए जिसमें 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अच्छे ग्रेड के साथ उत्तीर्ण किया। महाविद्यालय के प्राध्यापको के 20 से भी अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ शिक्षा तथा अन्य क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान की इस श्रृंखला में सत्र 2022-25 में स्नातक स्तर तथा सत्र 2023-25 में स्नातकोत्तर स्तर पर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस यूनिट के स्वयंसेवी दिव्यांशु गैरोला तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी मानसी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। भारत बौद्धिक परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में स्थान पाने वाली एम ए की छात्रा सांत्वना सिंह तथा खो खो नार्थ जोन के लिए चयनित खिलाडी छात्र नीरज कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उड़ान 2026 के इस वार्षिकोत्सव में विशेष सम्मान की श्रंखला में श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी महाराज तथा कुलपति प्रो प्रतिभा मेहता लूथरा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य को उनके कुशल नेतृत्व के लिए आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ प्रतिभा मेहता लूथरा ने महाविद्यालय को उड़ान 2026 की बधाई दी और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुआ कहा आप भविष्य में कहीं भी जायें लेकिन अपनी भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ना है । हमें अपनी मातृभूमि का ऋण चुकाने को सदैव तत्पर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि कर्तव्यपरायण होना हैं क्योंकि अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करने वाला जीवन के हर पड़ाव पर सम्मान प्राप्त करता हैं। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज ने इस कार्यक्रम को समर्पण का सच्चा उत्सव बताया और एस एम जे एन को उत्कृष्टता का केंद्र बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय एक आदर्श शिक्षण संस्थान और आदर्श विद्यार्थियों की मिसाल पेश करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज विद्यार्थियों को सबसे ज़्यादा जरूरत आत्मविश्वास, गर्व और सही मार्गदर्शन की हैं और मुझे यह कहते हुए अत्यंत प्रसन्नता होती हैं कि ह जिसका मन निर्मल और विनम्र हो। श्रीमहंत ने उड़ान 2026 की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी असली काबिलियत पहचानने में मदद की हैं । साथ ही उन्होंने पूरी आयोजन समिति को इस शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित श्री उड़ान 2026 के समापन सत्र में पूरे वर्ष आयोजित हुए कार्यक्रमों के विजेता छात्र छात्राओं तथा वार्षिकोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित कर वार्षिकोत्सव से जुड़े सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments