Thursday, July 30, 2026
HomeStatesUttarakhandमंच शब्दों का संसार संस्था ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन

मंच शब्दों का संसार संस्था ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन

देहरादून, मंच शब्दों का संसार संस्था के सौजन्य से दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन पद्मभूषण आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा की याद में किया गया l
अध्यक्ष मीरा नवेली के सानिध्य महमान-ए-ख़ास अम्बिका सिंह रूही के सामने, आरिफ अतिब, कमाल तकि, ए एस शाह, सविता कोटनाला, आयुष शर्मा, राजीव “बिल्ला”, गौरव, ख़ुशी सुदी, अंकित कम्बोज, तसनीमा कौसर, प्रियंका नेगी, डा. राशि ‘कशिश’, सौम्या बेनीवाल, ने अपने कलाम पढ़े l
मंच संचालन कर नीलेश शर्मा ने सभी को मन्त्रमुग्ध किया, इसी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया, महादेवी वर्मा ज़ी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंच संस्था द्वारा एक काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे सभी प्रतिभागीयों, तथा प्रथम विजेता प्रियंका नेगी को भी पुरुस्कृत किया गया l
मंच संस्था के संस्थापक कुलदीप सिंह धरवाल ने बताया की ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज ने बदलाव की संभावना बढ़ती है तथा प्रदेश में छुपे हुए कलाकारों को आगे आने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलता है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments