देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग -गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ा गाड़ व कुण्ड के बीच एक यात्री कार पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नीचे नदी किनारे खाई में गिर गयी। कार कुण्ड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी। कार में छ लोग सवार थे जिसमें से एक यात्री की मौत बतायी जा रही है।
घटना शांय काल लगभग 5:48 बजे की है कुण्ड व काकड़ा गाड़ के पास कार के ऊपर पहाड़ी टूट गयी कार अनियंत्रित होकर नीचे नदी किनारे खाई में जा गिरी।
कार रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति बिल्कुल अचेत अवस्था में मिला जिसकी मौत हो गयी। अन्य 05 घायलो को डी.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. व स्थानीय पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भिजवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना से सम्बन्धित व्यक्तियों का विवरण-
1-मुकेश कुमार पुत्र श्री विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष) निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
(डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है)
2- अंजलि मौर्य पत्नी श्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष)
3- अमोली पुत्री श्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 5 वर्ष)
4- अरुण मौर्य पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश। (उम्र 40 वर्ष)
5- रचना पत्नी श्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
6- पिहू पुत्री श्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश। (उम्र 2.5 वर्ष)



Recent Comments