अगस्त्यमुनि में अंडर-18 अनुसूचित जाति जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, टेंठी बनी विजेता

0
3

रुद्रप्रयाग – सेवा संकल्प अभियान के तहत खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के तत्वाधान एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग द्वारा स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि संजय सजवाण, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि रहे। उनके कर-कमलों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग की कुल 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में रोमांचक प्रदर्शन के बाद टेंठी की टीम विजेता और सौंराखाल की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को खेल विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक हैंडबॉल आलोक नेगी, कबड्डी प्रशिक्षक प्रकाश जगवाण सहित खेल विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here