Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowअंतर सदनीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने मारी बाजी

अंतर सदनीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने मारी बाजी

‘पक्ष में सौम्या कुमारी व विपक्ष में राशि तलवार सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित’

 

देहरादून, अंतर सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने सर्वाधिक अंक हासिल कर बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सागवान सदन की सौम्या कुमारी को विषय के पक्ष में बोलने पर सर्वश्रेष्ठ वक्ता और मंदाकिनी सदन की राशि तलवार को विपक्ष में बोलने पर सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित कर विजेताओं को ट्राफी प्रदान की।

यहां न्यू रोड़ स्थित द हैरिटेज स्कूल में आज की पीढ़ी में सहनशीलता की कमी विषय पर अंतर-सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दृढ़ता एवं कुशलता के साथ अपने तर्क प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने एक-एक करके स्पष्ट अभिव्यक्ति और प्रभावशाली शैली में अपने विचार व्यक्त किए और निर्णायकों ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता की निर्णायक ममता गुप्ता और जयश्री रावत थीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी के निर्णायक मंडल को पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई।

इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी व प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के समापन पर संगीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डा. अंजू त्यागी, जूनियर काउंसलर सारिका जैन सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments