Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowब्लड बैंक के बाहर लम्बे समय से मुख्य मार्ग पर बह रहा...

ब्लड बैंक के बाहर लम्बे समय से मुख्य मार्ग पर बह रहा सीवर का पानी

कर्मचारीयो का कहना की कई बार लगा चुके के एमएनए व महापौर से गुहार
हरिद्वार (कुलभूषण ) नगर में गंदगी को साफ करने के लिए जहा एक तरफ  समय समय पर नगर निगम बडे बडे दावे करता है। वही दूसरी तरफ नगर का एक मात्र सरकारी ब्लड बैंक के बाहर पिछले काफी समय से सीवर का गन्दा पानी बह रहा है। जिसको लेकर ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचरियो में भारी रोष है। कर्मचरियो का कहना है की ब्लक बैंक के बाहर मुख्य मार्ग पर बह रहे गन्दे पानी की निकासी को रूकवाने के लिए बई बार नगर निगम मुख्य नगर आयुक्त व महापौर को मौखिक तथा पत्र देकर अवगत कराने के बाद भी समस्रूा जस की तस बनी हुयी है।
कर्मचारीयो का कहना है की ब्लड बैंक के मुख्य द्वारा के समाने गंदा सीवर का पानी बहने के चलते ब्लड बैंक में आने वाली लोगो को इसमें से होकर आना पडता है। जिससे जहा ब्लड बैंक ममें बन्दगी फैलती है। वही संक्रमण फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। ब्लड बैंक के समाने से बहने वाला यह गन्दा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिससे इस सडक से पैदल निकलने वाले लोगो विशेषकर छोटे बच्चो व वृद्व लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पडता है।
वही दूसरी तरफमेला परिसर में रहने वाले चिकित्सको के कैम्पस के रास्ता भी इसी मार्ग से होकर जाता है।
जब जनता को स्वास्थ्य लाभ दिलाने वाले चिकित्सको तथा विभाग के कर्मचारियो के परिसर में गंदगी का ह आलम है तो शहर के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments