Thursday, April 18, 2024
HomeTrending Nowबड़ी खबर : उत्तराखण्ड़ के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड़ के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, प्रदेश के नये सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, खटीमा सू विधायक पुष्कर सिंह धामी 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में संभालेंगे राज्य की कमान, बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक हैं धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है, तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।

उत्तराखंड में आया भूचाल अब शांत हो गया। शुक्रवार की देर सायं प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देर रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उत्तराखंड के इतिहास में अभी तक भाजपा को कोई भी सीएम अपना पांच वर्ष नही पूरा कर सका, जिसमें तीरथ रावत सबसे कम महज 115 दिन ही प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर बैठ पाये | अब जबकि प्रदेश की कमान अब पुष्कर सिंह धामी के हाथों में दे दी गई हैं। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विधायक दल के सदस्यों ने सूबे के बतौर सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगा दी है। धामी आज शनिवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है, शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे।

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बैठक के लिए पहुंचे।

वहीं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। बता दें कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल था।

श्री पुष्कर सिंह धामी

निर्वाचन क्षेत्र-70, खटीमा
जनपद-ऊधमसिंहनगर
भारतीय जनता पार्टी

पिता का नाम: श्री शेर सिंह धामी

जन्म तिथि: 16 सितम्बर, 1975

जन्म स्थान: कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड

कर्म स्थान: खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड

शिक्षा: स्नानकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एल.एल.बी.

विवाह: 28 जनवरी, 2011

पत्नी: श्रीमती गीता धामी

व्यवसाय: कृषि

सामाजिक जीवन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1० वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

राजनीतिक जीवन:
प्रदेश अध्यक्ष
o भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
o विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड (2001-2002)
o उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड (2010-2012 )

विधायक खटीमा
o प्रथम बार (2012 से 2017)
o द्वितीय बार (2017-से अब तक)

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखण्ड
o प्रथम बार (2016 से 2020 तक)
o द्वितीय बार (2020 से अब तक)

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य:
o अंत्योदय उत्तराखण्ड के अंतिम छोर पर खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें।
o उत्तराखंड बने सिरमौर
o उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर 1 प्रान्त बने ।

स्थायी पता: ग्राम-नगरातराई, खटीमा, जिला- ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड।
स्थानीय पता: क्र. सं. 03 एम० एल० ए० हॉस्टल, रेसकोर्स, देहरादून, उत्तराखण्ड।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments