Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowबड़ी खबर: उत्तराखंड के नए 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

बड़ी खबर: उत्तराखंड के नए 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

देहरादून ,  प्रदेश को नया सीएम बने पुष्कर सिंह धामी।  अब प्रदेश को 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक, बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक है धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।

देहरादून, प्रदेश के नये सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, खटीमा सू विधायक पुष्कर सिंह धामी 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में संभालेंगे राज्य की कमान, बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक हैं धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है, तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।
उत्तराखंड में आया भूचाल अब शांत हो गया। शुक्रवार की देर सायं प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देर रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उत्तराखंड के इतिहास में अभी तक भाजपा को कोई भी सीएम अपना पांच वर्ष नही पूरा कर सका, जिसमें तीरथ रावत सबसे कम महज 115 दिन ही प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर बैठ पाये | अब जबकि प्रदेश की कमान अब पुष्कर सिंह धामी के हाथों में दे दी गई हैं। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विधायक दल के सदस्यों ने सूबे के बतौर सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगा दी है। धामी आज शनिवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है, शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे।

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बैठक के लिए पहुंचे।

वहीं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। बता दें कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments